फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 6 August: इन 3 राशि वालों को मिलेगी सफलता, नई नौकरी के बनेंगे योग

Thu, 06 Aug 2026 10:30 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 6 August: इस राशिफल से जानें कैसा रहेगा-मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ-मीन वालों के लिए दिन।

 
विज्ञापन
1 of 12
Rashifal 6 August - फोटो : अमर उजाला AI
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए परेशानियों भरा हो सकता है, इसलिए समझदारी से काम करना सही रहेगा। आज सरकारी या कानूनी मामलों में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा व्यापार में आप जल्दबाजी करने से बचें।
विज्ञापन

2 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, क्योंकि कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत आज बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लेकर आएगी और छवि भी पहले से बेहतर होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज रिश्तों में चल रही दूरियां बातचीत से दूर होगी। व्यापार को लेकर आप नई योजना भी बनाएंगे। समझदारी से सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पुराने मतभेद सुलझने के योग हैं। इसके अलावा निवेश को लेकर भी सकारात्मक सोच बनाए रखें।

4 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। आपको बड़ा लाभ आज हो सकता है। वहीं, किसी अपने की याद आपको भावुक भी कर सकती है। नेतृत्व क्षमता और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 12
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
आज परिवार में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। आप परिवार के साथ किसी नए स्थान पर भी जाएंगे। इस दौरान शांत व्यवहार से माहौल बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज अपनी मेहनत और फैसलों पर भरोसा रखें। कोई नया काम करने के भी योग आज बनेंगे। वहीं, दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहना नुकसान पहुंचा सकता है। धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज का दिन आपके आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाला होगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा और उनमें सफलता भी मनचाही मिल सकती है। आज पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का दिन है। नए अवसर भी मिल सकते हैं।

8 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपकी समझदारी और सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर ले जाएगी। निवेश में भी आज अच्छा लाभ आपको होता दिख रहा है। इसके अलावा आज लेन-देन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क पर भरोसा रखें और रिश्तों को निभाने के प्रयास सफल होंगे।

9 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज किसी भी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। अधिक भरोसा आपको परेशानियों में आज डाल सकता है। इसके अलावा जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाए रखें। परिश्रमों से किया गया कार्य सफलता दिलाएगा।

10 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। साझेदारी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं।

11 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज कारोबार में बड़े बदलाव करने से फिलहाल बचें। जो लोग व्यापार में है उनके लिए कोई नई योजना कारगर साबित हो सकती हैं। नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
विज्ञापन

12 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज सावधानी बरतनी होगी और अजनबियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। अनुभवों से लिए गए फैसले आपके दिन को सफल और सुखद बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी।

Mahalaxmi Rajyog: 9 अगस्त से इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, नौकरी को लेकर मिल सकती है खुशखबरी
Mangal Gochar 2026: सितंबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें