फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मिथुन,कर्क और मीन राशि वालों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Wed, 29 May 2024 07:25 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
29 मई का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा रहने के कारण आप काम को समय से पूरा कर पाएंगे। आप दूसरों के काम में गलतियां निकालते हैं जिस वजह से आपको समस्या हो सकती है। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सतर्क रहें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे। किसी काम के पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी। आप किसी बात को लेकर अहंकार ना दिखाएं। परिवार के सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके द्वारा दी गई जिम्मेदारी को संतान पूरी नहीं कर पाएगी जिस कारण आप दुखी रहेंगे। भाई व बहन आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको लोगों की कही सुनी  बातों में आने से बचना होगा। बिजनेस में  मन मुताबिक लाभ तो मिलेगा, लेकिन खर्च भी उतने ही होंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे। माता-पिता से पूछ कर किसी नए काम को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी बड़ी डील को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको को कोई नई नौकरी मिल सकती है। सरकारी योजनाओं में आप अच्छे धन का निवेश कर सकते हैं। आप अपने काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। अपने पारिवारिक समस्याओं का ध्यान थोड़ा कम देंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। जो विवाह योग्य जातक है, उनके विवाह की प्रबल संभावना है। आपकी अपने किसी परिजन से मुलाकात होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आप यदि किसी तनाव को लेकर परेशान थे, तो आज वह दूर होगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने किसी सहयोगी से धोखा मिल सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील फाइनल होते-होते रह सकती है। आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धन संबंधी मामलों में आपकी जानकारी आपको लाभ प्रदान करेगा। आप किसी को धन उधार भी दे सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। रचनात्मक कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी वह जीवन में कुछ कर सकेंगे।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आपको यदि कोई विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो आपस उसमें धैर्य बनाए रखें। माता जी को यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। घर परिवार में सदस्यों को किसी बात को लेकर लड़ते झगड़ते देख सकते हैं, जो आपके तनाव का कारण बनेगा। आपको  किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो उसमें आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ सकते हैं। 

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को  प्रमोशन मिलने की संभावना है।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है । आप अपने काम को करने में लापरवाही दिखाएंगे, जिस कारण आपको समस्या हो सकती है। आप अपने बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में आपने किसी को पार्टनर बनने का सोचा है, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल करें। आपका कोई मित्र आज आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर निवेश करना बेहतर रहेगा।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। आप अत्यधिक भावुक होने के कारण कोई भी निर्णय समय से नहीं ले पाएंगे। आपका मन परिवार के किसी सदस्य की बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको यदि कोई संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर समस्या चल रही थी, तो आपको उसे दूर करने की आवश्यकता है। जो जातक किसी योजना में धन का निवेश करते हैं, उन्हें  उसमें  सावधान रहना होगा। माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आप अपने विचारों को लोगों के सामने सफलता से व्यक्त करेंगे, जिससे आपकी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। यदि आपको किसी से कभी  मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी को  कोई आवश्यक जानकारी ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको लोगों के मन की बातों को जानने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपने यदि पहले कहीं अपने धन को निवेश किया था, तो उससे आपको  अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका मन अनावश्यक वस्तुओं  की खरीदारी की ओर रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर नियंत्रण बनाएं।  कुछ दिन भविष्य के लिए संचय करने के लिए कहीं सेविंग के रूप में जमा करें। आपकी आर्थिक स्थिति तो अच्छी रहेगी, लेकिन आपको उसके लिए योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें