फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों की तरक्की के योग, जानें अन्य राशियों का कैसा रहेगा दिन

Sat, 28 Jan 2023 07:14 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
28 जनवरी का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों के सामने एक अच्छी जगह बनाएंगे। आपको कुछ नए संपर्क को से लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाते समय आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी समस्या के होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में कुछ समस्या लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे संबंधियों के प्रति मन में कोई द्वेष नहीं रखना है। अपने बढ़ते हुए खर्चों के लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह  बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी गलती का डर सता सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से प्रसन्नता बनी रहेगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा।  कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन फिर भी वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको किसी काम में नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके प्रताप में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने शुभ प्रयासों से अच्छा लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही बातों को शेयर नहीं करना है, तभी आपको उनका हल मिल पाएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी देर कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज दिन अध्ययन व अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। धार्मिक आयोजनों में आपका अच्छा नाम होगा और आप भाग्य से जुड़कर अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके भाई बंधुओं से भी आपकी जमेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ दीर्घाकालीन योजनाओं में आप अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो उनसे वह भी दूर होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी अजनबी से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य में  यदि कोई समस्या थी, तो वह आज दूर हो सकती है। अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्या को आप अनदेखा ना करें, नहीं तो वह  आपके लिए कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है।  आप यदि किसी की  सलाह पर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भूमि व भवन से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके अपने करीबियों से संबंध सकारात्मक रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रहे झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपके कुछ विरोधी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में कामयाब रहेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला वाला है।  बिजनेस कर रहे लोग किसी से  साझीदारी करने से बचें। अपने लेनदेन के मामले में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें, नहीं तो उनसे आपको कोई बड़ा नुकसान होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। आपके सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आप कर सकते हैं। माताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।  विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने से  उनका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे, नहीं तो वह लटक सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जो आपका सिर दर्द बनेंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए जनसंपर्को में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको अपने आलस्य को त्याग कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों में तेजी बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बंधुओं से चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके किसी संपत्ति संबंधित विवाद में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा और आपका दिन आनंद में रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है और आपके  जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपने संस्कारो व परंपराओं पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ योजनाएं  बनाकर ही आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें