फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 27 July: इन 5 राशि वालों के लिए दिन रहेगा लकी, जानें 12 राशियों का हाल

Mon, 27 Jul 2026 06:37 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 27 July 2026:  आइए जानते हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। 
 
विज्ञापन
1 of 12
27 जुलाई राशिफल 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा और समस्याओं से राहत भरा भी दिन साबित होगा। बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा सुखद रहेगी। हालांकि किसी छोटी-सी बात पर माहौल बहस में बदल सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। 
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। संतान की छोटी-सी इच्छा पूरी करके आपको सुकून मिलेगा। आपकी भावनाओं को हर कोई समझ नहीं पाएगा, लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन परेशानियों भरा हो सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। आज कार्यक्षेत्र में कोई आपको भटकाने की कोशिश कर सकता है। अपनों को मनाने की कोशिश रिश्तों में फिर से मिठास ला सकती है। 

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं। किसी नई जिम्मेदारी की शुरुआत भी हो सकती है। हालांकि, खुद के लिए कुछ खरीदारी करने का मन करेगा, लेकिन खर्च करते समय संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कर्क राशि वालों को किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। एक पुरानी गलती आपको नया सबक सिखा सकती है। स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखें। लेकिन  कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। 
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज सावधान रहना होगा। किसी से वादा करते समय सोच-समझकर बोलें, क्योंकि आज दिए गए शब्द भविष्य में जिम्मेदारी बन सकते हैं। इसके अलावा किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा भी बन सकते हैं। परिवार का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत बनाए रखेगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि के लोग आज सावधानी बरतें। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें, क्योंकि धोखे की संभावना है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। कोई यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपको खुशियां भी दे सकता है। कोई अच्छा अवसर भी हाथ लग सकता है, जिसे समय रहते पहचानना जरूरी होगा। करियर में आज आपको सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। धन लाभ आज आपको अच्छा होता दिख रहा है।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा और नए-नए आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। यदि आप उन्हें सही समय पर अपनाते हैं, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। करियर में आपको आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होने वाला है। किसी नए काम की योजना बन सकती है

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। दोस्तों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेना ही आज की सबसे बड़ी सीख है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा। सावधानी ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है। परिवार के साथ बातचीत करने से कई उलझनें दूर हो सकती हैं। मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कोई प्लानिंग आज करेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। नई जगह या नए लोगों से जुड़ना आपके लिए शुभ रहेगा। कोई अच्छा अवसर भी हाथ लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें