फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 26 June: 26 जून के दिन इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें राशिफल

Fri, 26 Jun 2026 05:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

26 June Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
26 June Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला AI
Rashifal 26 June: 26 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए सुखद और लाभदायक रहने वाला है, जबकि कुछ जातकों को दिनभर चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा, क्योंकि घर में मेहमानों की चहल-पहल और खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि कार्यस्थल पर छोटी-सी चूक से भी बचें। इसके अलावा कोई मिलने आपसे आज आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज एक बात विशेष रूप से ध्यान रखें, हर सुनी-सुनाई बात पर भरोसा न करें। सेहत परेशान कर सकती है। लेकिन भाग्य भी आज आपके प्रयासों का साथ देता दिखाई दे रहा है। लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य जैसा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में यदि किसी निर्णय को लेकर मन उलझा हुआ है, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। घूमने जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के घर में खुशियां बनी रहेगी। आज का दिन आपको सफलता और सावधानी दोनों का संदेश दे रहा है। लंबे समय से अटका हुआ कोई लेन-देन पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को थोड़ा धन को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी भी निर्णय या वादे को करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। व्यापारियों को लंबी यात्राओं से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। व्यापार में कोई नया मोड़ आप लेकर आएंगे। जनसंपर्क से जुड़े लोगों को आज नई पहचान और सम्मान प्राप्त होने की संभावना है।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
समय आपके लिए बदलावों को लेकर आएगा। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। वाहन से जुड़ा कोई छोटा खर्च अचानक सामने आ सकता है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
यदि किसी नई साझेदारी का विचार है, तो पहले पूरी जानकारी अवश्य लें। समय आपके लिए कुछ अलग संदेश लेकर आसंतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है, लेकिन समय आपके पक्ष में काम करेगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय खुशियां लेकर आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में प्रेम और एकता का वातावरण बना रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
समय और धन दोनों का सही प्रबंधन आज आपकी सबसे बड़ी आवश्यकता है। परिवार की ओर से कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
वैवाहिक जीवन में भी धैर्य और समझदारी बनाए रखना आवश्यक होगा।  घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रह सकता है। व्यापार में रुकी हुई कोई डील पूरी होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
व्यापार के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी।  परिस्थितियों से घबराने के बजाय उन पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।    अपनी समझ और अनुभव पर भरोसा करना फायदेमंद रहेगा।
 

Prediction 2026: कैसे रहेंगे आपके करियर के लिए आने वाले 6 महीने ? पढ़ें कुछ बड़ी भविष्यवाणी

July Horoscope 2026: जुलाई माह में इन राशियों पर किस्मत रह सकती है मेहरबान, मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें