फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 25 July: इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव

Mon, 27 Jul 2026 10:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 25 July 2026: इस राशिफल से जानें कैसा रहेगा-मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ-मीन वालों के लिए दिन।

 
विज्ञापन
1 of 12
rashifal - फोटो : अमर उजाला AI
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरी बदलने वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। आज कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है। अपने फैसलों पर भरोसा रखें, फायदा मिलेगा।
Navpancham Rajyog 2026: सूर्य-शनि के संयोग से 7 अगस्त को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर
विज्ञापन

2 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धन लाभ होगा। आपकी मेहनत और काम करने का तरीका बॉस को प्रभावित करेगा। इसके अलावा नए लोगों से आप मिलेंगे। आज प्यार के रिश्ते में मिठास बढ़ती नजर आएगी। पैसों से जुड़ा कोई अच्छा मौका मिल सकता है। बेवजह की टेंशन से दूर रहें।
August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें, अचानक बढ़ सकती हैं मुसीबतें
विज्ञापन

3 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के बाहर जाने की खबर आपको भावुक कर सकती है। दोस्तों का साथ मन हल्का करेगा। रुका हुआ काम भी पूरा होने के संकेत हैं।

4 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए मेहनत ही सफलता की कुंजी बनेगी। आज नया काम शुरू करने का साहस मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा। काम में आपकी तारीफ होगी। 
विज्ञापन

5 of 12
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास आसमान छूता नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। घूमने-फिरने की योजना मन को ताजगी दे सकती है।
विज्ञापन

6 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को लाभ होगा। कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है। आज निवेश से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कोई रुकी हुई डील आखिरकार पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। 
विज्ञापन

7 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
घर से दूर नौकरी करने वालों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई खुशखबरी आपका दिल खुश कर देगी। नौकरी में प्रमोशन की खबर भी आपको उत्साहित कर सकती है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 

8 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, क्योंकि किस्मत आज आपका पूरा साथ देगी। आज आपका दिन सफलता और संतोष से भरा रहेगा। आपका भला सोचने वाला स्वभाव हर किसी का दिल जीत लेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा।

9 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी लगन आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। किसी की बात दिल को लग सकती है। गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे स्थिति बेहतर होगी।

10 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
कठिन परिस्थितियों में धैर्य ही सबसे बड़ा हथियार बनेगा। इसलिए आज भूल से भी किसी विवाद में न पड़े।  रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। मन की कोई इच्छा पूरी होने के संकेत हैं।

11 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। 
विज्ञापन

12 of 12
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज सेहत आपका पूरा साथ देगी। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे धन-धान्य में बढ़ोतरी के योग भी हैं। लिया हुआ कर्ज वापस मांगने की स्थिति बन सकती है। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें