फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Thu, 25 Apr 2024 07:05 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 अप्रैल का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके परिवार की कलह फिर से सिर उठा सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। आप लोगों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपका ध्यान पूजा पाठ से भटक सकता है। आज आप काम में उलझें रहेगा। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान को आप कुछ जिम्मेदारी दे ताकि वह भी अपने जीवन की राह में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।  जो विद्यार्थी किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी विरोधी के बातों में आने से बचना होगा। आपके आसपास कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी तरक्की देखकर आपसे कुछ ईष्या करेंगे। आप अपने बिजनेस में आज कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपकी आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। आपका मन किसी धार्मिक कार्य में लगेगा। व्यापार में आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप किसी काम को लेकर नई दिशा में जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी बुद्धिमत्ता से अपने शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे। आप जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में चल रही दरार दूर होगी। परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों के सराहना होगी। बिजनेस में आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको खुशी देंगी। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई प्रिय वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप किसी के मामले में बेवजह ना बोलें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको  किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी नए काम में किसी को पार्टनर बनाया, तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको अपने खर्चों को आसानी से करने में मदद देगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है ।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अपने किसी पार्टनर से कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपका मन कैसे बात को लेकर परेशान रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिस कारण आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी से आगे बढ़े। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आपके सामने आज कुछ अनावश्यक खर्च आएंगे, जिनको लेकर आपको समस्या हो सकती है।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय में यदि आपने किसी को साझेदार बनाने का सोचा है, तो आप उसे बना सकते हैं। परिवार और समाज में आज आपका मान सम्मान बढ़ाने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आपके खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने पिताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करते समय मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर करेंगे।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज वाद विवाद में पड़ने से बचें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने आसपास में हो रहे वाद विवाद से दूर रहें। आपका कोई मित्र यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उसमें सोच विचार अवश्य करें। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं, वह  साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आप अपनी संतान के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से सलाह मशवरा करना होगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों में चल रहे वाद विवाद दूर होंगे।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आप किसी को साझेदार बनाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आप यदि परिवार के किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है। जीवन साथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच का प्रेम और गहरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको  कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपकी कुछ कामयाबी लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह भी पूरी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। फिर वह आसानी से चली जाएगी। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, जिससे उनके जन समर्थन में इजाफा होगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। इसलिए आप अपने परिवार व बिजनेस से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण डिसीजन ना लें, नहीं तो बाद में आपको अपने उस डिसीजन के लिए पछतावा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप किसी काम के लिए बाहर जा सकते हैं। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। आपने किसी से धन उधार लिया तो वह आपसे वापस मांग सकता है। इसलिए आप अपने खर्चों को लेकर भी योजना बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें