Rashifal 24 June: 24 जून 2026 का दिन कई राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं कुछ जातकों को चुनौतियों, तनाव और बढ़ती परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। घर में मेहमानों की चहल-पहल बनी रहेगी। खुशियों का माहौल भी बना रहेगा। रिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि कार्यस्थल पर छोटी-सी चूक से भी बचें, क्योंकि आज सतर्कता ही सफलता की कुंजी बनेगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो प्रशंसा और सम्मान मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य भी आज आपके प्रयासों का साथ देता दिखाई दे रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने के संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लाभ भी होगा।
4 of 13
Rashifal 24 June
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सावधानी बरतने वाला होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में यदि किसी निर्णय को लेकर मन उलझा हुआ है, तो जल्दबाजी से बचें। हालांकि, आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काफी काम आ सकती है। धन के मामलों में ईमानदारी और सही मार्ग अपनाना आपके लिए सबसे अधिक लाभकारी रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ लेन-देन पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। इसके अलावा कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आत्मविश्वास के दम पर आप कई जरूरी काम आसानी से पूरे करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होते नजर आएंगे।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
वाहन से जुड़ा कोई छोटा खर्च अचानक सामने आ सकता है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें। सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। नए अवसर मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा। किसी भी लेन-देन को सोच-समझकर ही करें। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है, लेकिन समय आपके पक्ष में काम करेगा। रुका हुआ कोई कार्य दोबारा गति पकड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज नई पहचान और सम्मान प्राप्त होने की संभावना है।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को कामकाज में धैर्य बनाए रखना आज जरूरी होगा। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। परिवार में प्रेम और एकता का वातावरण बना रहेगा। इसके अलावा किसी करीबी से जरूरी सलाह मिल सकती है जो आगे लाभ देगी।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
समय और धन दोनों का सही प्रबंधन आज आपकी सबसे बड़ी आवश्यकता है। परिवार की ओर से कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो मन को थोड़ा उदास करे, लेकिन संयम बनाए रखना ही उचित रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला आगे लाभ देगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नए संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में रुकी हुई कोई डील पूरी होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत हैं।
मीन राशि
किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न कर सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।