Rashifal 23 June: 23 जून 2026 का दिन कई राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव और नए बदलाव लेकर आ सकता है। इस दिन कुछ जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को चुनौतियों और बढ़ती परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज भाग्य आपके लिए रिश्तों के खजाने का ताला खोल सकता है। अपनों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा व्यापार में नई संभावनाएं उभरेंगी। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धन लाभ होगा। लेकिन किसी पुराने फैसले को लेकर मन में थोड़ी कसक रह सकती है। इस समय नई संभावनाएं आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य का द्वार खोल सकता है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आया है। आपके सितारे बता रहे हैं कि, आज रिश्तों में मिठास घुलने का दिन है। संतान की किसी उपलब्धि से गर्व महसूस होगा और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय सराहे जा सकते हैं। कार्यों में धीरे-धीरे सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को अलर्ट रहना होगा, क्योंकि कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। मन को गहरी शांति मिलेगी। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से भीतर खुशी और संतोष का अनुभव होगा। मेहनत का फल मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों के नए अवसर बन सकते हैं। आप घूमने के लिए दोस्तों के साथ जाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ी उलझनों में राहत मिल सकती है। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
किसी करीबी से मिली सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विवाह से जुड़ी किसी रुकावट के दूर होने से घर में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। आज मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। इसके अलावा परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों को दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता से बचना होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक रहेगा। पुराना लेन-देन सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है। इसके अलावा क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। परिवार का सहयोग आपका आत्मबल मजबूत करेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
जिस काम को पूरी लगन से करेंगे, उसमें सफलता की संभावना प्रबल रहेगी। इसके अलावा धनु राशि वालों की आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। खास बात यह है कि, पुराने मित्र से मुलाकात मन को ताजगी और खुशी देगी। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि परिवार के लोगों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। व्यापारिक कारणों से बाहर जाने का अवसर मिल सकता है।
मीन राशि
आज कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा और सम्मान बढ़ेगा। करियर से जुड़े किसी नए अवसर पर विचार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।