फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 21 July 2026: इन चार राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, करियर में आएगा बदलाव

Tue, 21 Jul 2026 06:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 21 July 2026: इस राशिफल से जानें कैसा रहेगा-मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ-मीन वालों के लिए दिन।
 
विज्ञापन
1 of 12
Rashifal 21 July 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। साझेदारी में किए गए कार्य अच्छे परिणाम देंगे। रोजगार के नए अवसर भी आपके सामने आ सकते हैं। निवेश के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों की मदद करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए धैर्यवान रहें और समय पर निर्णय लें। आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिले, तो पीछे न हटें। घर के लिए कुछ वस्तु विशेष की खरीदारी आप कर सकते हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना होगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। समझदारी से काम लें। मन को शांति मिलेगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन आपको सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। पुराने विवादों से दूरी बनाकर रखें। यदि नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। करियर को लेकर बनाया गया कोई फैसला भविष्य में लाभ देगा।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन कई अवसर लेकर आया है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज का दिन शांति और समझदारी से आगे बढ़ने का है। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन खास रहेगा, क्योंकि रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। माता-पिता का सम्मान करें और उनकी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालोंके लिए दिन शुभ रहेगा। नए प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी के आने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
किसी सहयोगी की बात थोड़ी बुरी लग सकती है, लेकिन संयम बनाए रखें।  घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।  स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप अपने वरिष्ठों को कोई सुझाव देंगे, तो उसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। वाणी का ध्यान रखें और नए लोगों से न मिलना आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
किसी अजनबी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। आर्थिक फैसले फिलहाल सोच-समझकर लें। सोच-समझकर उठाया गया कदम लाभदायक साबित होगा। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है।

Chor Panchak 2026: कब से कब तक रहेगा चोर पंचक? इन गलतियों से बढ़ सकता है आर्थिक नुकसान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें