फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 20 June: खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम

Sat, 20 Jun 2026 06:46 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

20 June Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला AI
Rashifal 20 June: 20 जून 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दिन कई जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा, जबकि कुछ के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस समय जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। धन लाभ के मनचाहे अवसर आपको प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी है अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन नई शुरुआत करने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। निवेश या योजनाओं में भी लाभ के संकेत मिल सकते हैं। लाभ के लिए नए मौके मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा।

4 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आएगी। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा, जिससे पारिवारिक माहौल भी सुखद बना रहेगा। करीबी लोगों के साथ हल्की नोकझोंक होने के संकेत हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। इसके अलावा जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में बॉस की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कोई बड़ा पद, सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। इस दौरान सभी आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। करियर से जुड़ी परेशानियों को लेकर गुरुजनों से बात करेंगे। आपकी मेहनत आने वाले समय में अच्छे परिणाम दे सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। व्यापार या निवेश के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा लंबे समय से खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं आज किसी के आने से मन में खुशी और संतोष बना रहेगा।

8 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जमीन-जायदाद के बंटवारे से जुड़ा कोई मामला कानूनी उलझन बढ़ा सकता है। किसी के साथ विवाद में आप फंस सकते हैं, इसलिए वाणी का ध्यान और धैर्यवान रहें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें।

9 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन नए संकेत लेकर आया है। आज का दिन मेहनत और कार्यों की व्यस्तता से भरा रहेगा, इसलिए आप अपनों को समय कम दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और गंभीरता बनाए रखना आपके लिए सही रहेगा। 

10 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। वहीं लंबे समय से जिस काम को लेकर आप प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के आज संकेत हैं। 

11 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन संतुलित रहने वाला है। आय के नियमित स्रोतों के साथ किसी अतिरिक्त माध्यम से धन लाभ मिलने की संभावनाएं बनेंगी। थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। मकर राशि के लोग अपने दिनचर्या को भी संतुलित बनाए रखें।

12 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के निवेश से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। कोई वाहन खरीदारी या यात्रा का फैसला सोच-समझकर करें, क्योंकि आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Rashifal 20 June - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आज आपके आसपास सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। क्रश के साथ बातचीत भी आज मजबूत हो सकती है।

Nirjala Ekadashi 2026: इस साल निर्जला एकादशी पर खुलेगा इन राशि वालों का भाग्य, नौकरी-धन लाभ के बनेंगे खास योग

Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें