फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष और मिथुन समेत इन तीन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में मिलेगा फायदा

Wed, 18 Oct 2023 07:04 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal : पारिवारिक बिजनेस के लिए आपकी सलाह कारगर सिद्ध होगी। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने कामों में कोई लापरवाही उठाने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है और सहजता से आगे बढ़े।  किसी काम में उसके नीति नियमों में ध्यान दे, नहीं तो आपको कोई समस्या उठानी पड़ सकती है। अपने करीबियों का साथ और सम्मान बनाये रखें, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। परिजनों की सलाह पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाएंगे। पारिवारिक बिजनेस के लिए आपकी सलाह कारगर सिद्ध होगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप किसी काम को टीमवर्क के जरिए आसानी से पूरा करके देंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा। आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय तक मुलाकात होगी। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो समस्या सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी, लेकिन आप अपनी बेवजह की इच्छाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आपको संतुलन और सहयोग बनाए रखना होगा। अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों से सावधान रहें और आप किसी को धन ना दे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाना और कार्यक्षेत्र में कोई निर्णय किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें और अपनी बुद्धि का इस्तेमाल अवश्य करें। आप बड़ों की बातों को सुनेंगे और उन पर अमल करेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी। आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की पूरी कोशिश करनी होगी और आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहे लोगों को कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और आपके करीबी आपका पूरा साथ देंगे। सुख संसाधनों में भी वृद्धि होगी। व्यक्तिगत मामला में आप बेहतर प्रदर्शन रहेंगे और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि देख परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। शीध्रता व भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। किसी नए वाहन को खरीदने की यदि आप योजना लंबे समय से बना रहे थे, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी काम में आगे बढ़ेंगे और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आपको कामयाबी मिलेगी। सामाजिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिवार में लोगों से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। दीर्घकालीन योजनाओं से आप आगे बढ़ेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया है, तो आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। साझेदारी में किए गए कार्य से आपको सफलता मिलेगी। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा और कला व कौशल में सुधार आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण  खुशनुमा रहेगा। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको कोई नुकसान दे सकता है। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा होगा। माताजी से  आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आय सीमित रहेगी, लेकिन फिर भी आप काफी खर्च आसानी से कर पाएंगे, लेकिन आप अपने व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाए, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप किसी काम की पहल करने से बचे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। लेनदेन के मामले में आपको ढील देने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा और आपके महत्वपूर्ण कामों में तेजी आएगी। मित्रों के साथ आप सहजता से आगे बढ़े और उनके ऊपर आप कोई अहम जिम्मेदारी दे सकते हैं। विद्यार्थी अपनी परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में आज वृद्धि होगी। कुछ कामों में आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलेगा और सभी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी दिखानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी से यदि कोई बात बोले, तो विनम्रता से बोले। अहंकार ना करें। वाणिज्यिक में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप आस्था और विश्वास बनाए रखेंगे। भाग्य का भी आपके ऊपर पूरा प्रभाव रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपके दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी और आप सभी को जोड़ने में  सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा और आप अपने किसी काम में ढील ना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें