फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 18 June: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और करेंगे तरक्की, पढ़ें 18 जून का राशिफल

Thu, 18 Jun 2026 06:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

18 June Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 जून 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला AI
Rashifal 18 June: 18 जून 2026 का दिन कई राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें और शुभ अवसर लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को करियर में लाभ मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और सेहत के मामले में सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है। जानिए 18 जून को सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा की चर्चा शुरू हो सकती है। किसी के घर आने से माहौल सकारात्मक और खुशनुमा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन नई शुरुआत करने और अपनी काबिलियत दिखाने के लिए अच्छा रहेगा। विवाह के लिए घर वालों से बात करेंगे। लंबे समय से रुके कामों में भी गति आने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। 

4 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुरानी बातों का तनाव आज कम होगा। करियर और बिजनेस से जुड़े कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। इसके अलावा अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें।
विज्ञापन

5 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। इस समय वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें। सफलता मिलने के बावजूद व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर मतभेद होने के संकेत हैं।
विज्ञापन

6 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सेहत परेशान कर सकती हैं। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। निवेश में सतर्क रहकर आगे बढ़ें। गलत फैसले आपको बाद में परेशानी में डाल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज बातचीत करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें। इस समय कोई मिलने भी आपसे आ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रयासों की सराहना होने के संकेत हैं।

8 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
भाई-बहनों के साथ चल रही गलतफहमियां बातचीत के जरिए दूर हो सकती हैं। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

9 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आर्थिक मामलों में आज का दिन संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही दूरियां कम होंगी।

10 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। लाभ के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार के सदस्य आपके हर फैसले और काम में पूरा सहयोग देंगे। मौजूदा कार्य में प्रगति देखने को मिल सकती है।

11 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज का दिन जिम्मेदारियों और मेहनत से भरा रह सकता है। रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी। किसी अतिरिक्त स्रोत से धन लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से मन में चल रही चिंता भी कम होती नजर आएगी।

12 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज बातचीत के दौरान शब्दों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। किसी पर अधिक क्रोध करने के बाद पछतावा महसूस करेंगे। आपकी कही हुई कोई बात किसी अपने को बुरा लग सकती है। कार्यक्षेत्र में भी बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
Rashifal 18 June - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी रुकावटों को दूर करने के लिए आप किसी करीबी मित्र या अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
Mangal Gochar 2026: मंगल के वृषभ राशि में गोचर से 5 राशियों की बल्ले-बल्ले, डबल लाभ के लिए करें ये खास उपाय

Venus Remedies: कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये काम, जानें किन किन चीजों से बचना चाहिए

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें