फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 17 June 2026: इन चार राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, पढ़ें मेष से मीन तक राशिफल

Wed, 17 Jun 2026 10:51 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

17 June Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
17 June Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला AI
Rashifal 17 June 2026: 17 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए धन लाभ के मौके लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को सेहत-रिश्तों का खास ध्यान रखना होगा। काम को लेकर भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा और अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मंजिल हासिल करने के लिए पूरी एकाग्रता से मेहनत करनी होगी और गुरुजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपके अंदर खुद को साबित करने की ऊर्जा देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी अनुभवी से भी बात करेंगे और अपने किसी काम को करने के लिए दोस्तों की मदद ले सकते हैं। वृषभ राशि वाले काम को लेकर हल्की परेशानी हो सकती है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
दिन खास रहेगा और अपने कामों में स्पष्टता बनाए रखें। कुछ पुरानी बातों की उलझनें महसूस होंगी। माता-पिता के साथ समय बिताना और उनकी सेवा करना मन को सुकून देगा। इस समय खोई हुई कोई प्रिय वस्तु आज वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य हो सकता है। आज आपकी नेतृत्व क्षमता खुलकर सबके सामने आएगी। व्यापार को लेकर कोई योजनाएं अगर बनाई थी, तो उसपर अमल करेंगे। कोई नया वाहन आप खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कोई नया मौका आज आएगा। लेकिन सेहत को लेकर छोटी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है इसलिए समय रहते संभलना बेहतर रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों से कोई दोस्त मिलने आ सकता है। रिश्तों में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन परिवार के सहयोग से समस्या का समाधान निकल जाएगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि के लोग आज काम में सावधानी बरतें। जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर काम करें। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम आपको सफलता दिला सकता है। कार्यों को पूरा करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
दिन आपके लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। नौकरी में नए लोगों के लिए काम की चुनौतियां सामने आ सकती हैं। व्यापार करने वालों को निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, नया काम शुरू करने का विचार लाभदायक रहेगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को कोई बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार और अनुभवी लोगों से बात करनी होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन ध्यान रखें कि, भावनाओं में बहकर किए गए कार्य नुकसान पहुंचा सकते हैं।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज का दिन रचनात्मकता और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ अपनापन बढ़ेगा। धन लाभ और यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं। मनचाहा काम मिलने के योग हैं।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। उनके सहयोग से रुके हुए कामों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा। महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज का दिन सम्मान के संकेत दे रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी रुकावट दूर होने से खुशियों का माहौल बनेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने और बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत बनेगी।

Shani Transit 2026: 27 जुलाई से शनि की बदलेगी चाल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें