Rashifal 17 July 2026: 17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आने वाला है। किसी के लिए यह दिन करियर में नई संभावनाएं लेकर आएगा, तो कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन के अंदर काम को लेकर सकारात्मक ऊर्जा भरी रहेगी। लेकिन वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आप किसी खरीदारी के लिए बाहर जा सकते हैं। शाम के समय काम को लेकर मन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सामने आ सकता है। कोर्ट से जुड़ी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को दिन की शुरुआत में ही खुशियां मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। तनाव कम होगा और नौकरी को लेकर शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। इसके अलावा परीक्षा में भी अच्छे अंक आपको प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही न करें।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में भी खुशियां बनी रहेंगी। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन परेशानियां लेकर आ सकता है। आज वाहन में अचानक खराबी आने से अतिरिक्त खर्च हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। उन्नति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर माताजी की सलाह आपके बहुत काम आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार आपका आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा-सा सरप्राइज-उपहार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें। लेकिन किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका भी बन रही है।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा। आज किसी उपहार की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और पढ़ाई में मन लगेगा। सोच-समझकर व्यवहार करें। परिवार का सहयोग हर कदम पर मिलेगा।
मीन राशि
आपकी कोई पुरानी बात या गलती सामने आ सकती है। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। दिन आपके लिए लाभदायक रहने के संकेत दे रहा है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।