फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशि वालों को मिलेगा लाभ और करेंगे तरक्की, पढ़ें कैसा रहेगा आपके लिए दिन

Sat, 15 Aug 2026 05:56 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 15 August: आइए जानते हैं आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
 
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए खरीदारी का मन बनेगा। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज दिन आपके अटके काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत और ईमानदारी वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। यदि लंबे समय से अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आज पूरा हो सकता है। आर्थिक सहायता मिलने की संभावना भी मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए दिन खास हो सकता है। मनचाहा लाभ आज निवेश से आपको प्राप्त हो सकता है। अपने काम को करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना है। अनुभव आज आपकी सबसे बड़ी सफलता की कुंजी बनेगा। निजी जीवन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को सावधानी रखनी होगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने विवेक से निर्णय लेना अधिक लाभदायक रहेगा। आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। नई योजना शुरू करने का विचार आपके लिए भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, प्रेम संबंधों में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। समय का सही उपयोग करें। सेहत का ध्यान आपको रखना होगा।धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि मन में किसी पुराने मामले को लेकर उलझन बनी रह सकती है। जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन आपकी समझदारी से काम करना लाभकारी होगा।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों को धन लाभ होगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आपको जरूरत रहेगी। निजी या गोपनीय बातें साझा करने से बचें।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज का दिन शुरुआत में थोड़ा उलझा हुआ महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी और आप राहत की सांस लेंगे। धैर्य बनाए रखना आज आपके लिए सबसे बड़ा मंत्र रहेगा।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
भविष्य की योजनाओं और आर्थिक मामलों पर भी गंभीर चर्चा होगी। मन में कुछ छोटी-मोटी चिंताएं जरूर रहेंगी, लेकिन सही निर्णय और सकारात्मक सोच से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाएंगे।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। आपको किसी बड़ी योजना का हिस्सा बनने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा दिन पहले से अधिक सुखद और संतुलित रहेगा। साझेदारी में किया गया काम उम्मीद से अधिक लाभ दिला सकता है।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को अपने कामों को लेकर तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी होगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। करियर की दिशा में आगे बढ़ने का अच्छा समय हो सकता है।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
पुराने लेन-देन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और आर्थिक राहत मिलेगी। बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। सही दिशा में उठाया गया कदम आपके लिए सफलता का मार्ग खोल सकता है। सिंगल जातकों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें