फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 13 July 2026: इन राशि वालों को मिलेगी खुशियां और करेंगे तरक्की, पढ़ें आज का राशिफल

Mon, 13 Jul 2026 04:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashifal 13 July 2026: कुछ जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, वहीं कुछ लोगों को धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। 
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 13 July 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Rashifal 13 July 2026: 13 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके दिन को किस तरह प्रभावित करेगी, आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन सामान्य हो सकता है। किसी बड़े फैसले से पहले घर के वरिष्ठों की राय जरूर लें। इसके अलावा वाहन से जुड़ा अचानक खर्च सामने आ सकता है। समझदारी से लिया गया फैसला भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा। लाभ मिलने के योग है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपके व्यक्तित्व और काम की सराहना होगी, जिससे सम्मान में बढ़ोतरी होगी। काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आगे बढ़ाने के आपके प्रयास भी रंग ला सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने से आत्मविश्वास और मजबूत होगा।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को धन लाभ होने के योग है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव अधिकारियों को प्रभावित करेंगे और आपकी प्रशंसा हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। अपनी योजनाओं पर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को किसी मामले में उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। अधूरा काम मन को बेचैन कर सकता है। जल्दबाजी से बचें, धैर्य रखने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। कोई दोस्त मिलने आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
बिना जांचे-परखे किसी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें। किसी जरूरी चीज की खरीदारी का अवसर भी मिल सकता है। यदि कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सावधानी रखनी होगी। आज किसी से उधार लेने से बचें और अफवाहों या सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने की गलती न करें। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको लाभ दिला सकते हैं। आज निवेश से जुड़े मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। घर और बाहर दोनों जगह सम्मान प्राप्त होने वाला है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। मेहनत के अनुसार ही अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। समय का सही उपयोग करना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। यह आपके पक्ष में अनुकूल परिणाम देने की भरपूर कोशिश करेंगे। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज का दिन खुशियों और उत्साह से भरा रहेगा। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व का अनुभव कराएंगी। व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कोई शुभ समाचार साझा करने का अवसर मिल सकता है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी भावना लोगों का दिल जीत लेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी। आपको आर्थिक नुकसान की भी आशंका बन सकती है। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
रहन-सहन में सुधार के प्रयास सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आपको मान-सम्मान दिलाएगा। मेहनती छात्र अपनी लगन के दम पर सफलता हासिल कर लेंगे। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन बना सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
नया वाहन खरीदने का विचार भी साकार हो सकता है। हर कदम पर आपको अपने दोस्तों व भाइयों का साथ मिलेगा। घूमने-फिरने का आनंद लें। आज सकारात्मक सोच और अच्छे व्यवहार से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
Shani Vakri 2026: कुछ ही दिनों बाद शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, जानें बचाव के उपाय
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें