मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की आपको चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में आपको अपने साले व बहनोई को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। कारोबार कर रहे लोग अपनी बुद्धि से उन्नति करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी।