मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कई प्रकार की उलझनें लेकर आएगा, जिनको लेकर आपका मन परेशान रहेगा और किसी कार्य में नहीं लगेगा। दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को नहीं करना है,नहीं तो वह गलत हो सकता है,जिसके बाद आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। यदि आप कोई वस्तु या उपहार खरीदने जा रहे हैं,तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।