फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 7 March: इन 3 राशि वालों की लव लाइफ में आएगा तनाव, रिश्तों में बढ़ सकती है गलतफहमी

Sat, 07 Mar 2026 07:22 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

7  March Love Rashifal: दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। आइए जानते हैं कि, आज 7 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
 
विज्ञापन
1 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने के पूरे योग बनेंगे।
विज्ञापन

2 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। जीवन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। रिश्तों में सुधार के मौके मिल सकते हैं। वहीं सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।
विज्ञापन

3 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए दिन भावनात्मक रूप से खास रह सकता है। आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। पुरानी बातों पर बात करते हुए संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा।

4 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है, क्योंकि आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपका आकर्षण भी मजबूत बनेगा। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के सितारे बता रहे हैं कि, आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ होने की भी संभावनाएं हैं। जो लोग लंबे समय से रिश्ते में हैं, उनके विवाह के योग बन सकते हैं। परिवार वालों की ओर से भी रिश्ते को लेकर सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज दिन सामान्य रहेगा परंतु तनाव की हल्की स्थिति महसूस होगी। इस दौरान आप खुलकर बातचीत करें और साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। दिन के अंत तक स्थिति बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। घर वाले भी आपके रिश्ते को लेकर खुश नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन भी मधुरमय होगा और आप साथी के साथ कहीं घूमने या समय बिताने का प्लान भी बन सकता है।

8 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं, तो आज दिन शुभ साबित होगा। सितारे बता रहे हैं कि, सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

9 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आज आपके प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आप एक-दूसरे के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी बात कर सकते हैं। संतान के लिए खरीदारी पर भी जाएंगे।

10 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपकी लव लाइफ शानदार रहने वाली है। आज नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए भी दिन संतुलित रहेगा। निवेश की प्लानिंग आप दोनों कर सकते हैं।    

11 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पुरानी बातों को लेकर रिश्तों में तनाव बढ़ेगा। हालांकि, शाम होते-होते तालमेल अच्छा रहेगा और घर का माहौल भी खुशहाल बना रहेगा। लेकिन आप रिश्तों के प्रति विश्वास बनाए रखें और बातचीत में धैर्यवान रहें।
विज्ञापन

12 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा। विवाह के लिए योग्य साथी का प्रस्ताव आपको प्राप्त होने वाला है। क्रश से मिलने जाएंगे।

 
'

 

March Lucky Horoscope 2026: मेष सहित इन राशियों को मार्च में मिलेगी सफलता, धन लाभ और यात्रा के बनेंगे योग



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें