फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal: इन 4 राशि वालों के जीवन में होगी किसी खास की दस्तक, रिश्तों में आएगा नयापन

Mon, 04 May 2026 05:04 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 12
Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries): मेष राशि वालों के लिए दिन उलझनों भरा हो सकता है और  दांपत्य जीवन में हल्का तनाव महसूस हो सकता है, खासकर छोटी-छोटी बातों को लेकर। इस दौरान बेहतर होगा कि आप अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय खुलकर पार्टनर से शेयर करें। सिंगल लोग क्रश से मिलेंगे।
विज्ञापन

2 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus): आज आपका रिश्ता स्थिर और सुकून भरा रहेगा। खास बात यह है कि, पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच की समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों के लिए भी कोई खास मुलाकात दिन को खास बना सकती है। आपको धन लाभ भी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini): सिंगल जातकों के लिए दिन काफी पॉजिटिव है। आप किसी से दिल की बात भी कह सकते हैं। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है या किसी पुराने कनेक्शन में फिर से जान आ सकती है। 

4 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer): आज दिन रोमांटिक रहने वाला है। आज आपका प्रेम जीवन शांत रहेगा, लेकिन शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। कर्क राशि वालों की छोटी सी बात भी बड़ा मुद्दा बन सकती है, इसलिए संयम और समझदारी से बात करना जरूरी होगा।
विज्ञापन

5 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo): सिंह राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहने वाली है। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटपट हो सकती है, लेकिन दिन के अंत तक सब ठीक होने के संकेत हैं। आपके अंदर रोमांटिक भावनाएं भी प्रबल रहेंगी, जो रिश्ते में फिर से मिठास घोल सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। आज आपका प्रेम जीवन संतुलित और स्थिर रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा । आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra): तुला राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। रिश्तों में मिठास और अपनापन महसूस होगा। खास की बात यह रहेगी कि, पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा। अगर कोई मनमुटाव था, तो आज उसे सुलझाने का सही समय है।

8 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio): आज दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से हावी रहने वाला है, क्योंकि आज आपकी भावनाएं थोड़ी गहरी हो सकती हैं। आप अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा संवेदनशील रहेंगे। अगर दिल की बात कहनी है, तो सही समय और तरीके का चुनाव करें।

9 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius): आज प्रेम जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा। कोई मिलने भी आपसे आज आ सकता है। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों के लिए भी अच्छे संकेत हैं। इस दौरान कोई खास व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकता है।

10 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn): आपके लिए समय कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है, इसलिए आज थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। रिश्तों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

11 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius): आज आपको दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाकर चलना होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। सोच-समझकर ही रिश्तों में आगे बढ़ें।
विज्ञापन

12 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces): सिंगल लोगों के लिए दिन खास हो सकता है। इस समय कोई ऐसा व्यक्ति सामने आ सकता है, जो लंबे समय से आपको पसंद करता हो। नए लोगों से मिलकर आप दोनों खुश रहेंगे। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें