Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्मनिरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 5 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके रिश्ते में सुधार लेकर आया है। परिवार वालों के साथ से आप जीवनसाथी के साथ विवाह के रिश्ते में आएंगे। सिंगल लोगों को भी उनका साथी मिल सकता है। हालांकि क्रश से बात आगे बढ़ने से मन प्रसन्न रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आप जीवनसाथी की किसी बात को लेकर परेशान थे, तो आज उसपर बात करेंगे। रिश्तों में आपसी समझदारी से बातें सुलझाना आप दोनों की पहचान है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सोलमेट के साथ आप शॉपिंग पर जाएंगे। यहां दोनों एक अच्छा समय बिताएंगे। इस दौरान मन की बात साझा करेंगे। आप दोनों को बिना किसी झिझक के साथ बैठकर प्रेम के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों को आज उनका साथी मिल सकता है। आपके सितारे बता रहें है कि आज बना रिश्ता जीवन को नई दिशा देगा। आपका आकर्षण भी बढे़गा। रिश्ते को नई दिशा देने के लिए दिन अच्छा है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अगर प्यार में पहले धोखा मिला है, तो आप किसी रिश्ते में प्रवेश अभी न करें। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग किसी ट्रिप पर जाएंगे। यहां आप दोनों एक अच्छा समय साथ बिताएंगे। इस दौरान आप थोड़ा विनम्र और आकर्षक बनें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप किसी पुरानी बातों को लेकर परेशान रहेंगे। पार्टनर के साथ कुछ मामूली गलतफहमियां हो सकती। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी नए व्यक्ति से मिलकर रोमांचक अनुभव हो सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज दिन रिश्तों में बदलाव लेकर आएगा। परिवार के लोगों का साथ कम मिलने के कारण प्रेम जीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा। यदि आप रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं, तो संयम से काम लें।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): क्रश के साथ किसी डिनर डेट पर जाने की आज बात बन सकती हैं। हालांकि आप दोनों अभी अच्छी दोस्ती में बने रहेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि लेकर आया है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का बेहतर मौका आप दोनों को आज मिल सकता है। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों को लाइफ पार्टनर से अशुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप स्थिति में धैर्य बनाए रखें। दोस्तों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में साथ मिलेगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खास रहेगा। रिश्ता पहले से और मजबूत होगा। परिवार के लोग आपके रिश्ते की तारीफ करेंगे। आप साथी को उपहार भी दे सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। हालांकि सिंगल लोगों के लिए ये समय बेहद शुभ है। किसी खास की दस्तक आज जीवन में होगी। मन प्रसन्न रहेगा।