फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 5 April: इन चार राशि वालों को जीवनसाथी से मिल सकता है उपहार, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 05 Apr 2025 06:06 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
5 April Love Rashifa - फोटो : adobe
Love Horoscope 5 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपको घूमने के कई मौके मिलेंगे। आज आप रोमांटिक गेटवे या डेट प्लान करेंगे। आप दोनों एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखे, फिर समय के साथ रिश्ता बेहतर और मजबूत बनेगा।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए दिन खास रहेगा। आपको किसी का प्रेम प्रस्ताव आने की संभावना है। वहीं विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपको आज प्रिय के साथ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी पुरानी बात को लेकर आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। आप वाणी में कोमलता बनाए रखें और सोलमेट की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। प्यार में संवाद बहुत जरूरी रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपके साथ बनी रहेगी। आप बिना किसी की परवाह के इस रिश्ते को आगे लेकर जाएंगे। सिंगल लोग परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और पारदर्शिता रखें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): किसी से दिल की बात कहने के लिए आज दिन बेहद शुभ है। कोई खास सोशल मीडिया पर आपके लिए पोस्ट लिखकर आपको अच्छा महसूस करा सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा, आपके रिश्ते में और नजदीकी आएगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): शादीशुदा जोड़े रोमांटिक पलों को दोबारा जीने का प्रयास करेंगे। आप दोनों किसी फिल्म का भी प्लान करेंगे। आपकी क्रश के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक होगी, जो बात को आगे ले जाने में साथ देगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में प्यार और विश्वास आज बढ़ेगा। सिंगल लोगों को किसी मित्र के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): विवाहित जोड़ों के बीच मधुरता रहेगी। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते में किसी नई चीज की शुरुआत करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर की कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। विवाद से खुद को दूर रखें। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप आप दोनों के बीच चल रहे पुराने विवाद खत्म होंगे। अपने साथी से मिलकर किसी भी समस्या का समाधान करना सही रहेगा। क्रश आपसे मुलाकात के लिए खुद बात करेंगी। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई आएगी। आपके करीबी रिश्तों में एकता और समझ बढ़ेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): गलतफहमियों को बातचीत से सुलझाएं। प्रेम में खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। अविवाहित लोगों के रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उनका व्यवहार बाधा बन सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें