Love Rashifal 4 August 2026: 4 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास रहेगा और आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इसके अलावा कुछ जातकों के विवाह योग भी बनेंगे और जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। आइए जानते हैं 4 अगस्त का लव राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपकी खामोशी भी साथी के दिल को गहराई से छू सकती है। कोई खास व्यक्ति आपके और करीब आ सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपके लिए आज का दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पार्टनर की छोटी-सी तारीफ भी आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। दिल की बात खुलकर कहने के लिए समय अनुकूल है। सिंगल जातक अपने क्रश से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए भी दिन खास होगा और रिश्तों में ईमानदारी-समझदारी बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में आप दोनों किसी पूजा-पाठ का आयोजन करा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पार्टनर के साथ रिश्ते में नजदीकियां पहले से अधिक बढ़ सकती हैं। आपका आकर्षण भी बढ़ेगा, जिससे कोई खास व्यक्ति आपकी ओर प्रभावित हो सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
शादीशुदा लोग कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से बातचीत करने का अवसर मिल सकता है। दोस्तों का भी साथ बना रहेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए विवाह संबंधी शुभ योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ के साथ-साथ आप अपने साथी के लिए कोई खास उपहार भी खरीद सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। काम को लेकर साथी के साथ यात्रा पर जाएंगे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों को किसी कार्य में सफलता मिल सकती है। इस खुशी को आप दोस्तों और अपने प्रिय के साथ साझा करेंगे। प्रेम जीवन में भी खुशी बनी रहेगी। सिंगल लोग किसी व्यक्ति से मिलने भी जा सकते हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों को परिवार की ओर से सकारात्मक संकेत या मंजूरी मिल सकती है। सभी का साथ व सहयोग इस समय बना रहेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के सिंगल जातकों को मनचाहा साथी मिलने की संभावना है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। क्रश से दोस्ती का हाथ आप सामने से बढ़ा सकते हैं।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
सिंगल लोगों के लिए नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में रिश्ते का रूप ले सकती है। अगर किसी से दिल की बात कहना चाह रहे हैं, तो दिन आपके पक्ष में रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन में पूरे दिन रोमांस और उत्साह बना रहेगा। आज साथी के साथ बिताया गया समय आपके रिश्ते को और मजबूत कर सकता है। इस समय साथी को भी कोई उपहार दे सकते हैं। कुल मिलाकर दिन शानदार रहेगा।