फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 31 अक्तूबर: मेष सहित इन चार राशि वालों की लव लाइफ रहेगी शानदार, पढ़ें 12 राशियों का लव राशिफल

Fri, 30 Oct 2026 04:51 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Love Rashifal 31 October 2026: आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कुछ राशियों के लिए खास रह सकता है।  पार्टनर के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा, प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी या किसी बात पर अनबन हो सकती है? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope 31 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 31 October 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन के लिए अलग-अलग रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ राशि वालों के रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी, तो कुछ को वाणी का खास ध्यान रखना होगा। वहीं, पार्टनर के साथ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आपकी लव लाइफ का पूरा दिन कैसा रहेगा, आइए राशिफल जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहेगी। आज आपका पार्टनर आपसे थोड़ा अधिक समय और ध्यान चाह सकता है। रिश्तों में आज भावनाएं पहले से ज्यादा मजबूत होती नजर आएंगी। कोई गिफ्ट भी आपको मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपके लिए दिन खास रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, सिंगल लोगों का दिल किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
विवाह के योग बन सकते हैं। वहीं, किसी खास व्यक्ति का साथ आपको अच्छा महसूस करा सकता है। आज दिल से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। मनचाही जगह पर साथी के साथ घूमने के योग हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर की ओर से कोई सुखद सरप्राइज या अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी नए रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। पुरानी बातों का बार दिल पर से हट सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। आज आपका मन रोमांस और भावनाओं से भरा रहेगा। वहीं, पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। विवाह के लिए आपको घर से मंजूरी प्राप्त होगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशानियां लेकर आ सकता है। गुस्से में आकर कोई ऐसी बात न कहें, जिससे आपके रिश्ते को ठेस पहुंचे। बातचीत में संयम बनाए रखें। वहीं, किसी भी तरह की पुरानी बात साथी से न करना बेहतर रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज आपको पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई बड़ा उपहार भी आपको प्राप्त होगा। वहीं,  पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्ते में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
पार्टनर के साथ बिताए गए पल आपके रिश्ते को और गहरा बनाने में मदद करेंगे। आपसी विश्वास मजबूत होगा। खास बात यह है कि, तालमेल अच्छा बना रहेगा और प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। दिन की शुरुआत में कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन शाम तक माहौल बेहतर होने की संभावना है। इसके अलावा पार्टनर के साथ विचार अलग होने पर भी रिश्ता मजबूत रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाह के लिए बात पक्की हो सकती है। आप दोनों के बीच आपसी समझ और नजदीकियां बढ़ सकती हैं। वहीं, पार्टनर की छोटी सी तारीफ भी आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
सिंगल लोगों की किसी नए और खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वहीं, प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी। इसके अलावा पुरानी नाराजगी हंसी-मजाक में दूर होने के योग हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ किसी छोटी-सी बात पर बहस होने की संभावना है। शादीशुदा लोग अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें और बेवजह की बहस से बचें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें