Love Rashifal 31 January:आज का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में आत्ममंथन और ईमानदारी की मांग करता है। ग्रहों की स्थिति भावनाओं को गहराई से महसूस कराने के साथ-साथ बातचीत को भी महत्वपूर्ण बना रही है। छोटे मतभेद खुलकर चर्चा करने से सुलझ सकते हैं और जो दूरी रिश्तों में आ गई है, उसे कम करने का यह सही समय है।
Dainik Love Rashifal 31 January: 31 जनवरी 2026 का दिन प्रेम राशिफल के अनुसार रिश्तों और भावनाओं में गहराई लाने वाला रहेगा। शनिवार के दिन तिथि परिवर्तन के साथ पुनर्वसु नक्षत्र और चंद्रमा का मिथुन राशि में संचार प्रेम संबंधों में सोच-विचार और संवाद को प्रमुख बनाएगा। आज आप अपने दिल की भावनाओं को पहले से ज्यादा स्पष्ट रूप से समझ पाएंगे, जिससे रिश्तों को लेकर फैसले लेना आसान हो सकता है। फरवरी में बन रहा है शक्तिशाली शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और मान-सम्मान
ग्रहों की चाल संकेत देती है कि कुछ लोगों की जिंदगी में नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है, जबकि कुछ को अपने पुराने रिश्तों की सच्चाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय भावनाओं को दबाने के बजाय समझदारी और संतुलन के साथ व्यक्त करने का है। खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियाँ दूर होंगी और यदि किसी रिश्ते में दूरी आ गई है, तो ईमानदार प्रयास उसे कम करने में मददगार साबित हो सकता है। Laxmi Narayan Yog 2026: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन, मनचाही यात्रा के बनेंगे योग
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में आपको यह अहसास होगा कि आपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी और समझदारी से निभाया है। इसी कारण दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच आपकी तारीफ हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी खास और प्यारे इंसान की एंट्री हो सकती है, जो आगे चलकर मजबूत रिश्ते का रूप ले सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका साथी आपको किसी रोमांचक या पसंदीदा जगह पर घुमाने ले जा सकता है, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। शादीशुदा लोगों के लिए संतान सुख के योग बन रहे हैं, जो परिवार में खुशियों की सौगात ला सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए सलाह है कि अभी जल्दबाज़ी में प्रेम प्रस्ताव न दें, थोड़ा सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर की सेहत या ऊर्जा में कमी देखकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे समय में उनका सहयोग और भावनात्मक साथ देना रिश्ते को मजबूत करेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रूप से सुखद बना रहेगा। सिंगल जातकों का मन शंकाओं और उलझनों से घिरा रह सकता है, इसलिए किसी भी फैसले से पहले खुद को मानसिक रूप से शांत रखना जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपके साथी की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है, जैसे कोई गैजेट, स्टाइलिश कपड़े या कोई कीमती वस्तु, जिससे आप खास महसूस करेंगे। प्रेम जीवन की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। लव मैरिज की योजना बना रहे लोगों को दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिल सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, जिनका कारण अहंकार या गलतफहमियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि ईगो को दूर रखकर शांतिपूर्वक बात करें। अविवाहित जातक जो विवाह की इच्छा रखते हैं, उनके लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है, जिससे भविष्य की नई राह खुल सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):
आज आपकी शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी और आप लंबे समय तक सक्रिय रह पाएंगे, जिससे आपका साथी बेहद खुश और संतुष्ट महसूस करेगा। सिंगल जातक अपने से उम्र में बड़े किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं और उनसे अपने दिल की बात कहने का साहस भी जुटा पाएंगे।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज आपके और आपके साथी के बीच प्रेम तो भरपूर रहेगा, लेकिन उनके मन की भावनाओं को समझने में आपसे थोड़ी चूक हो सकती है। संवाद में स्पष्टता रखना जरूरी होगा। जो लोग सिंगल हैं और सच्चे प्रेम की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ दिन की सबसे बड़ी खुशी बन सकती है। साथी के साथ बिताया गया अंतरंग और भावनात्मक समय आपको खास सुकून देगा। सिंगल जातकों के जीवन में नए प्रेम संबंधों की शुरुआत होने के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे दिल खुश रहेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज रोमांटिक माहौल और मनोरंजन से जुड़ी चीजें आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा भर सकती हैं। किसी खास दोस्त के साथ नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं। सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम के जरिए एक नई शुरुआत होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद, बहस या झगड़े की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम से काम लें। सिंगल जातकों के लिए सलाह है कि अभी सीधे तौर पर प्यार का इजहार करने से बचें और हालात को समझने का समय दें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपकी लव लाइफ में तनाव आ सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। सिंगल जातकों के लिए नया रिश्ता शुरू करने के संकेत हैं और इस दौरान उन्हें सरप्राइज या उपहार भी मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आपके और आपके साथी के बीच गहरा प्रेम बना रहेगा, हालांकि बाहर के लोग आपके रिश्ते से जलन महसूस कर सकते हैं। सिंगल जातक प्रेम के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन इसके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।