Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
Love Horoscope 31 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रोमांस की नजरिए से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। दिन के अन्त में आपको लगेगा कि क्या यह सामान्य दिन है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी और प्रेम दिखेगा। संतान को सुख मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने दिल की बात अपने प्रिय से जरूर कहेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन प्रेम से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जिएं। आपसी वाद-विवाद इस प्रेममयी सहृदयता को बर्बाद कर सकते हैं, अतः आपको इन विवादों से बचकर अपने इन सुनहरे पलों को भरपूर प्यार के साथ जीना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जिस तरह जिंदगी पल-पल रंग बदलती है ठीक उसी तरह इंसानी रिश्ते भी समय के साथ बनते-बदलते हैं। आज आप अपने परिवार और विशेष लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप होने वाली शादी की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे। अगर आप अकेले हैं तो आज आप अपने किसी अभिन्न की शादी की तैयारी में विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद यह समय आपके परिवार व दोस्तों के लिए यादगार साबित होगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी सभी इच्छा पूरी होगी। किसी खास दोस्त का शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आप अपनी रोमांटिक भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में सक्षम होंगे। आप क्रश से जरुर अपने मन की बात शेयर करें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने में मां-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री के योग है। वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयास करते रहें।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): विवादों एवं तकरारों से बचते हुए अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें। बोलने से पहले यदि भली प्रकार सोच लेंगे तो आप अपने साथी के मिजाज को बिगड़ने से बचा सकते हैं। हालात को बिगड़ने से बचाने का प्रयास करें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती है। साथी के प्यार और विश्वास से परेशानियां कम होंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास के आने से बदलाव आ सकता है। कोई खास आपकी धड़कनों को बढ़ा देगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि जीवन में किसी के आने से परेशानियों का निवारण हो सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को समय निकालकर साथी को अपनी भावनाओं के बारे में बताना होगा। क्रश के लिए किसी पार्टी का आयोजन आप कर सकते हैं।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप सोचते हैं कि आपके परिवार वाले आपके साथी के चुनाव से सहमत नहीं है। वे अपनी सोच के अनुसार आपका भला चाहते हैं। शांति से उनकी बात सुनें व अपनी बात समझाने का प्रयास करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): गृहस्थ जीवन शांति देने वाला रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में गंभीर रहेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।