फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल 31 अगस्त: कन्या और मकर राशि वालों को रहना होगा सावधान, प्रेम संबंधों में आ सकती है परेशानी

Mon, 31 Aug 2026 12:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope: 31 अगस्त 2026 का लव राशिफल आपके प्रेम जीवन से जुड़े खास संकेत लेकर आया है। जानिए आज आपकी राशि के अनुसार प्यार, रिश्ते और रोमांस के मामले में दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
31 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Aaj Ka Love Rashifal 31 August 2026: प्रेम और रिश्तों के मामले में आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल का असर आपकी लव लाइफ, पार्टनर के साथ रिश्ते और भावनाओं पर देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों के रिश्ते में प्यार और रोमांस बढ़ेगा, तो कुछ लोगों को आपसी गलतफहमी या दूरी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, सिंगल लोगों के लिए भी आज नए रिश्ते और प्यार की शुरुआत के अवसर बन सकते हैं। आइए जानते हैं 31 अगस्त 2026 का लव राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का प्रेम जीवन।

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में मानसिक और भावनात्मक हलचल बनी रहेगी। हालांकि, पार्टनर का बेरुखा रवैया आपका मूड बिगाड़ सकता है। सिंगल लोग परिवार की ओर से आए रिश्ते को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर अपनी मीठी बातों और प्यार भरे अंदाज से आपको खुश रखने की कोशिश करेंगे। रिश्ते में नयापन, रोमांच और उत्साह बना रहेगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में नए रिश्ते की दस्तक हो सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज रिलेशनशिप में रहने वाले लोग प्यार के साथ-साथ रिश्ते में रोमांच और नएपन की तलाश करेंगे। वहीं, सिंगल लोगों को अपने पसंदीदा व्यक्ति का दिल जीतने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपका खुशमिजाज और रोमांटिक अंदाज पार्टनर को खूब आकर्षित करेगा। आपके बीच प्यार भरे पलों में और भी उत्साह देखने को मिलेगा। सिंगल लोगों का क्रश उन्हें लंच के लिए आमंत्रित कर सकता है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) मैरिड कपल्स रिश्ते में आई रोमांस की कमी को दूर करने के लिए एक-दूसरे के साथ खास और निजी पल बिताएंगे। लव पार्टनर आपको खुश करने के लिए रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए अच्छे परिवार से रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपके पुराने प्रेम संबंधों या निजी जीवन से जुड़ी कोई बात वर्तमान पार्टनर के सामने आ सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। सिंगल लोग क्रश के साथ रिश्ते को लेकर नए अनुभवों के लिए खुद को तैयार पाएंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आप पार्टनर के साथ बीते हुए मतभेदों को पीछे छोड़कर रिश्ते को नई शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। किसी दूसरे रोमांटिक तरीके से दिल की बात जाहिर कर सकते हैं। सिंगल लोग पुरानी यादों और एक्स के ख्यालों में उलझे रहेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर रोमांटिक मूड में रहेंगे, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर आपके साथ भरोसेमंद, मजबूत और संतुलित रिश्ता कायम करना चाहेंगे। सिंगल लोग अपने क्रश को लेकर काफी सोच-विचार करेंगे और मन में दुविधा बनी रह सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज किसी तीसरे व्यक्ति की बातों के कारण पार्टनर आपके ऊपर संदेह कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में तनाव और दूरी बढ़ सकती है। सिंगल लोगों को क्रश का किसी और से बातचीत करना परेशान कर सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ नई जगहों को एक्सप्लोर करने और नए अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। एकांत में साथ बिताए गए सुकून भरे पल रिश्ते को और मजबूत करेंगे। सिंगल लोग अपनी नई लव लाइफ में कुछ अलग और नया तलाशेंगे।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ प्यार, गहराई और रोमांस से भरपूर रहेगी। पार्टनर आपको खुश करने के लिए उत्साह और रोमांटिक अंदाज दिखा सकते हैं। सिंगल लोग अपने क्रश के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें