फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर लव राशिफल: मेष, तुला और मीन राशि की लव लाइफ में आएंगे बड़े बदलाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 29 Sep 2026 03:46 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

30 सितंबर 2026 का लव राशिफल जानें और देखें कि आज ग्रह-नक्षत्र आपके प्रेम जीवन पर कैसा असर डालेंगे। मेष से मीन राशि तक जानें प्यार, रिश्ते और पार्टनर के साथ आपके दिन का हाल।
 
विज्ञापन
1 of 13
30 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

30 सितंबर का राशिफल: 30 सितंबर 2026 का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों के रिश्ते में प्यार और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, तो कुछ लोगों को पार्टनर के साथ बातचीत करते समय धैर्य रखने की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन नए रिश्ते और प्रेम के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपके प्रेम जीवन में क्या खास होने वाला है, पार्टनर के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो पढ़ें 30 सितंबर 2026 का लव राशिफल। मेष से मीन राशि तक जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में उत्साह और रोमांस बना रहेगा। पार्टनर आपके साथ नए अनुभवों को साझा कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। साथ मिलकर कहीं घूमने या कोई नई एक्टिविटी करने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातक क्रश के साथ बेहद उत्साही और रोमांटिक नजर आएंगे। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज साथी के साथ रोमांटिक और सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। पार्टनर के साथ डिनर डेट या किसी खास जगह पर जाने का प्लान बन सकता है। इससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी और पुरानी गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं। सिंगल जातक क्रश से प्यार भरी बातें करने के लिए अपने सपनों में खोए रहेंगे और मन ही मन भविष्य की कल्पना कर सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में समर्पण और आपसी समझ आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने और उन्हें समय देने से रिश्ता और मजबूत होगा। लव लाइफ में सकारात्मक माहौल बना रहेगा और साथ बिताए पल आपको खुश रखेंगे। सिंगल जातक अपने पुराने अनुभवों से सीख लेकर अपनी जीवनशैली में जरूरी बदलाव करेंगे और प्यार के मामले में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर आपको प्रभावित करने और आपके साथ रोमांचक क्षण साझा करने में सफल हो सकते हैं। उनका कोई खास अंदाज या सरप्राइज आपका मूड बेहतर कर सकता है। रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। सिंगल जातक अपने भविष्य को लेकर गंभीर नजर आएंगे और प्रेम संबंधों में जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना पसंद करेंगे। किसी नए रिश्ते की शुरुआत की संभावना भी बन सकती है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज पार्टनर का शरारती और मजाकिया स्वभाव लव लाइफ में थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। छोटी-सी बात को लेकर बहस होने की संभावना है, इसलिए गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें। बातचीत के जरिए मामला आसानी से संभाला जा सकता है। सिंगल जातकों के लिए एक्स से जुड़ी कोई पुरानी याद फिर से ताजा हो सकती है। एक्स की एक मुस्कान या अचानक मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। मूड स्विंग के कारण कभी आप पार्टनर के बेहद करीब महसूस करेंगे तो कभी अकेले रहना पसंद करेंगे। ऐसे में भावनाओं को समझना और पार्टनर से खुलकर बात करना जरूरी होगा। सिंगल जातकों का दिन भी कुछ तीव्र और उथल-पुथल भरा रह सकता है। किसी पुराने रिश्ते या नए आकर्षण को लेकर मन में असमंजस बना रह सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में रोमांस के फूल खिलते नजर आएंगे। पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। साथ में क्वालिटी टाइम बिताना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। सिंगल जातक क्रश को प्यार भरी निगाहों से निहारते रहेंगे और उनके करीब आने का मौका तलाशेंगे। दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल महसूस हो सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में ड्रामा और रोमांस दोनों की भरमार रह सकती है। पार्टनर के साथ कभी नोकझोंक तो कभी प्यार भरे पल देखने को मिलेंगे। रिश्ते में जुनून और उत्साह बना रहेगा। सिंगल जातक क्रश के साथ कनेक्शन बढ़ाने के लिए मजेदार गतिविधियों का सहारा ले सकते हैं। किसी बातचीत या मुलाकात के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज साथी आपको कोई मजेदार सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं। लंबे समय से बेरंग हो रही लव लाइफ में फिर से प्यार और उत्साह के रंग भरेंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने और एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों के जीवन में भी प्यार की नई शुरुआत के संकेत हैं। किसी खास व्यक्ति की ओर आपका आकर्षण बढ़ सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज पार्टनर का मूड थोड़ा ठंडा रह सकता है, इसलिए लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगाना आपके प्रयासों पर निर्भर करेगा। पार्टनर को खुश करने के लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज या प्यार भरी बातचीत काम आ सकती है। सिंगल जातक क्रश को इंप्रेस करने की कोशिश में सफल हो सकते हैं। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास किसी खास व्यक्ति का ध्यान आकर्षित कर सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ उत्साह और रोमांच से भरी रहने वाली है। पार्टनर के साथ प्यार और रोमांस के खास पलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। रिश्ते में नयापन लाने के लिए साथ में कहीं घूमने या कुछ अलग करने का प्लान बना सकते हैं। वहीं, सिंगल जातक खुद को थोड़ा तन्हा महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अकेलेपन को लेकर ज्यादा सोचने के बजाय खुद पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे नाराज रह सकते हैं। छोटी-सी गलतफहमी भी लव लाइफ में दूरी का कारण बन सकती है। रोमांस की कमी के कारण आपको भी रिश्ते में कुछ खालीपन महसूस हो सकता है। ऐसे समय में चुप रहने के बजाय पार्टनर से शांतिपूर्वक बातचीत करें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल जातक भी पुराने रिश्ते से जुड़ी भावनाओं को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें