फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: वृश्चिक राशि में बढ़ेगा आकर्षण, कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें लव राशिफल

Tue, 30 Jun 2026 01:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal 30 जून 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का प्रेम राशिफल, किसे मिलेगा रोमांस और किसे रखना होगा धैर्य।
विज्ञापन
1 of 13
30 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Rashifal 30 जून 2026: आज का दिन प्रेम के मामले में सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ रहा है। ग्रहों की स्थिति आज दिलों की दुनिया पर खास असर डाल रही है, जिससे कुछ लोगों के जीवन में रोमांस की एक नई शुरुआत हो सकती है, तो वहीं कुछ रिश्तों में पहले से मौजूद नजदीकियां और गहरी हो सकती हैं। हालांकि यह दिन सभी के लिए एक जैसा नहीं रहेगा, कुछ राशियों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने और साथी के साथ धैर्यपूर्वक व्यवहार करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी गलतफहमियां आज रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती हैं, इसलिए संयम बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक, 30 जून 2026 को आपके प्रेम जीवन में कैसे बदलाव और अनुभव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपके पार्टनर की कोई बात आपको चोट पहुंचा सकती है, जिससे रिश्ते में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन सकती है। सिंगल जातक अपने दोस्तों की मदद लेकर आखिरकार अपने क्रश के सामने अपने दिल की बात रख ही देंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर पूरा दिन आपके साथ रोमांटिक पल बिताने के ख्यालों में खोया रह सकता है, और बार-बार आपकी तारीफ करते हुए नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करेगा। सिंगल जातक अपने क्रश को दूर से देखकर ही संतुष्ट महसूस करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर अपना प्यार जताने के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिससे दोनों के बीच रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा करीबी और मजबूत हो जाएगा। सिंगल जातक अपने क्रश को लंच पर इनवाइट करने का मन बना सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ बिताए गए पुराने हसीन पलों को याद करके आप दोनों भावुक हो सकते हैं। शाम के समय अकेले में कुछ खास पल बिताने के लिए आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल जातक अपने ऑफिस में किसी से दिल लगा सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने पार्टनर को खास अहसास दिलाने के लिए कोई तोहफा दे सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस की हल्की बारिश होती रहेगी। सिंगल जातक अपने क्रश को इंप्रेस करने के लिए अपने लुक में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर काम में इतना व्यस्त रह सकता है कि वह आपको पूरा समय नहीं दे पाएगा। रिलेशनशिप में रहने वाले जातक अपने रिश्ते को और गहरा बनाने के लिए आत्मीय पलों का सहारा ले सकते हैं। सिंगल जातक हर पल अपने एक्स की यादों में डूबे रह सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज पार्टनर अपने रिश्ते में नई ताजगी भरने के लिए किसी विदेश यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता पहले से और मजबूत हो जाएगा। सिंगल जातकों को अपने क्रश का किसी और के साथ हंसी-मजाक करते देखना अच्छा नहीं लगेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपके प्रेम जीवन में रोमांस का एक नया रंग जुड़ सकता है। पार्टनर आपके मन में मौजूद आकर्षण को बढ़ाने के लिए कोई रोमांटिक फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल जातक परिवार की पसंद से शादी करने के लिए सहमत हो सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज किसी तीसरे व्यक्ति की बातों से प्रभावित होकर आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है। जो लोग किसी रिश्ते में हैं, वे शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं। सिंगल जातकों को अपने क्रश की कोई बात नागवार गुजर सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर आपके प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आएगा। रिश्ते में मौजूद जातक अपने परिवार से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत कर सकते हैं। सिंगल जातक अपने अकेलेपन में ही खुशी ढूंढने की कोशिश करेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे पूरे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। जो लोग रिश्ते में हैं, वे अपनी प्रेम जिंदगी का भरपूर आनंद लेंगे। सिंगल जातक अपने क्रश को पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने को तैयार रहेंगे।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आपको अपने पार्टनर के किसी और के साथ नाजायज रिश्ते के बारे में पता चल सकता है, जिससे वर्षों पुराना प्रेम संबंध अचानक टूट सकता है। अन्य जातकों की लव लाइफ सामान्य बनी रहेगी। सिंगल जातक अपने क्रश को ऑफिस में न देख पाने की वजह से बेचैन हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें