फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मीन राशि वालों की जीवनसाथी से बढ़ सकती हैं उम्मीदें, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 30 Jan 2025 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
30 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 30 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): वैवाहिक संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और सहयोग रखने से आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  रिश्तों में स्पष्टता और गहराई आएगी। रिश्ते में सुधार के लिए आत्म विश्लेषण करेंगे। पुरानी गलतफहमी सुलझाने का सही समय है। सिंगल लोग अतीत को पीछे छोड़ते हुए नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल होने से घर में सुखद और सामंजस्य माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तों में स्थिरता और खुशी महसूस होगी। किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ संतुलित और प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक समस्याओं को सुलझाएं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों में स्थिरता और आनंद महसूस होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ संबंधों को गहराई दें। सिंगल लोग अपने आत्मविश्वास से किसी खास व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): घर में उचित व्यवस्था रखने के लिए छोटी-छोटी बातों पर मन मुटाव से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। गलतफहमी से संबंधों में खटास आ सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों में आपकी भावनाएं उलझ सकती हैं। साथी के साथ खुलकर बात करें। अपनी उम्मीदों को स्पष्ट रूप से साझा करें। सिंगल लोग नए व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। लव पार्टनर को उपहार देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):रिश्तों में असमंजस या गलतफहमी से चिंता हो सकती है। साथी से खुलकर बात करें। अपनी भावनाएं साझा करें। सिंगल लोग पुराने अनुभवों के कारण नई शुरुआत करने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नजदीकी संबंधियों और दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर होने से खुशनुमा शाम बीतेगी। प्रेम बना रहेगा। सिंगल लोग नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों में आपकी उम्मीदें बढ़ सकती हैं। अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें, लेकिन अधिक कल्पनाशील होने से बचें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें