फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष और कुंभ राशि वालों को रिश्तों में धैर्य बनाए रखना होगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 29 Mar 2025 06:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: 29 मार्च 2025 का लव राशिफल आपके रिश्तों में होने वाले बदलावों, संभावनाओं और चुनौतियों की झलक देगा। क्या आपका रिश्ता और गहराएगा या किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं? क्या कोई नया प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है, या कोई पुराना रिश्ता फिर से जुड़ सकता है? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल। 
विज्ञापन
1 of 13
29 March Ka Love Rashifal - फोटो : adobestock
Love Horoscope 29 March 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन यह समय धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। अगर किसी बात पर अनबन हो रही है, तो बातचीत से हल निकालें। सिंगल हैं तो कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या भविष्य की योजनाएं बनाने का समय अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप प्यार में हैं, तो आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों की संभावनाएं बन रही हैं। रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी को बातचीत से दूर करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अविवाहित लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शांति बनाए रखें और बेवजह की बहस से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और पार्टनर के साथ अच्छी समझ बनेगी। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। यह समय अपने रिश्ते को नई दिशा देने का है। जो लोग किसी रिश्ते में नहीं हैं, उनके लिए नए रिश्तों के दरवाजे खुल सकते हैं। प्यार को खुलकर जाहिर करें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। किसी छोटी बात को बड़ा न बनाएं और अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप किसी प्रकार की गलतफहमी या धोखे से बचें। प्रेम संबंधों में सतर्कता जरूरी है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में मधुरता लाने की कोशिश करें और अपने साथी को अधिक समय दें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका रिश्ता और गहरा हो सकता है। यदि आप सिंगल हैं तो कोई दिलचस्प मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय प्यार भरा रहेगा, लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज का दिन दोस्तों और परिवार के साथ बिताना बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों को नया प्यार मिल सकता है। जो लोग किसी रिश्ते में हैं, उन्हें अपने साथी के साथ कुछ खास समय बिताने का मौका मिलेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी और बातचीत के जरिए सब ठीक किया जा सकता है। आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। सिंगल लोग अपने पुराने प्यार को लेकर भावुक हो सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, और वे एक-दूसरे के साथ सुखद पल बिता सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें