फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 29 July: मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में किसी खास की होगी दस्तक, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 29 Jul 2025 06:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्मनिरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 29 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन रिश्तों में नया मोड़ लेकर आएगा। इसलिए आप गुस्सा या विवाद से बचें और अपने प्रेम को फिर से मजबूत करें। इस दौरान किसी की बातों में आकर साथी से पुरानी बातों का जिक्र भूलकर भी न करें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। इस दौरान आप सभी लोगों के सामने अपने प्रेम का इजहार भी करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन की संभावना है, जो परिवार में खुशियों का वातावरण बनाएगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में आज का दिन नया मोड़ लेकर आएगा। किसी खास का प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होगा परंतु आप अभी कोई फैसला नहीं लेंगे। भविष्य के लक्ष्यों की योजना बनाने से आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के बीच चल रहे झगड़े या विवाद आज समाप्त होंगे। क्रश से मिलने के संकेत है। अपनी खास दोस्त के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। परिवार से भी भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। शादी के लिए आया प्रस्ताव आपको प्रभावित कर सकता है। इस दौरान सिंगल लोगों को उनका साथी भी मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): साथी आज किसी माध्यम के जरिए अपने प्रेम का इजहार करेंगे। आप खुलकर उनसे बात करने के लिए किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से आप संतुष्ट महसूस करेंगे। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर किसी के प्रति आपके मन में प्रेम है, तो इजहार करने के लिए पहल कर सकते हैं। सितारे बता रहे हैं कि फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आप दोनों का साथ उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। आप उन्हें वह सब कुछ दिलाएंगे, जिनकी उन्हें तमन्ना । रिश्ते में आपकी यह पहल साथी को प्रभावित करेगी। आप रोमाटिंक महससू करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सिंगल लोगों को अभी धैर्यवान रहना होगा। आप किसी भी रिश्ते में जाने की जल्दबाजी न करें। हालांकि अनजान व्यक्ति से प्रभावशाली मुलाकात भी हो सकती है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। यह व्यक्ति आपकी सोच और दृष्टिकोण में बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से सहयोग कम मिलेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन जी रहे लोगों का परिवार उन्हें पूरा समर्थन देगा। आपका रिश्ता जल्द विवाह में बदल सकता है। आपके सितारे बता रहे हैं कि यह रिश्ता आपको भावनात्मक रूप से मजबूत करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): क्रश के साथ फिल्म देखने से आपकी दोस्ती और खास होती जाएगी। आप मन की बात अभी साझा न करें। विवाह योग्य जातकों के जीवन में कोई नया व्यक्ति भी आ सकता है, जो आपके दिल को छू जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें