फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 29 April: वृषभ समेत इन 2 राशियों के प्रेम जीवन आ सकता है तनाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 28 Apr 2026 01:48 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की स्थिति और उसकी चाल के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से यह समझने में मदद मिलती है कि किसी खास दिन प्रेम संबंधों में कैसा माहौल रहेगा। यानी प्रेमी-प्रेमिका के बीच रिश्ते मजबूत होंगे या फिर किसी तरह की गलतफहमी या रुकावट आने की संभावना है, इसका संकेत इस राशिफल से मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 29  April in Hindi: दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।  यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
May Nakshatra Gochar: अगले महीने बुध ग्रह करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों
विज्ञापन

2 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। रिश्तों में ईमानदारी और भरोसा बनाए रखना जरूरी रहेगा।

विज्ञापन

3 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। छोटी बातों को लेकर बहस होने की संभावना है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। बातचीत से ही समस्याओं का समाधान निकलेगा। शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

4 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में खुशी और उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने या समय बिताने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। रिश्तों में भरोसा और मजबूत होगा।

विज्ञापन

5 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज भावनाएं अधिक गहरी रहेंगी। अपने दिल की बात पार्टनर से खुलकर साझा करें। गलतफहमियों से बचना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

विज्ञापन

6 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज रोमांस बढ़ा हुआ रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई सुखद सरप्राइज भी मिल सकता है।

विज्ञापन

7 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज रिश्तों में धैर्य रखने की जरूरत है। पार्टनर को समझने की कोशिश करें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। सिंगल लोगों को सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए।

8 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। नए रिश्ते बनने की संभावना है। शादीशुदा जीवन में संतुलन और समझ बनी रहेगी। बातचीत से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

9 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज शक और ईर्ष्या से दूर रहना जरूरी होगा। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। पार्टनर से खुलकर बात करें। शाम का समय रोमांटिक हो सकता है।

10 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। सिंगल लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।

11 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज रिश्तों में स्थिरता और समझ बनी रहेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों से भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

12 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोग अपने मन की बात किसी खास से कह सकते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पार्टनर के साथ अच्छे और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। विवाह के योग वाले लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें