फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 28 October: इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चे प्यार का साथ, पढ़ें आज का लव राशिफल

Tue, 28 Oct 2025 06:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
28 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 28 October in Hindi: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 अक्तूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन दो नक्षत्र, छह योग और तीन करण का संयोग बनेगा। इसके साथ ही शुक्र देव चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका असर लोगों के व्यक्तिगत जीवन और प्रेम संबंधों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे, जिसके प्रभाव से आपकी चीजें बेहतर होंगे। प्रेम जीवन में संतुलन और स्थिरता आएगी। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल लोगों की आज सोलमेट से बात बनने की पूरी संभावना है, जिससे आप काफी खुश होंगे। आपके प्रयासों का फल अवश्य हासिल होगा। क्रश के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आप रिश्तों को और मजबूत करेंगे। घर वालों को आप दोनों का साथ जमकर पसंद आएगा। पिछली सभी बातों को भुलाकर एक बार फिर आप मस्ती के मूड में आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में पुरानी बातों का भार अधिक रहेगा। आपको अभी किसी नए रिश्ते की ओर नहीं जाना है। स्वयं पर काम करने से भावनात्मक रूप से मजबूत बनेंगे। इस दौरान किसी खास का साथ बना रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके लिए समय बदलावों से भरा रहेगा। आपको साथी और अपने लिए ताकत के रूप में बनकर सामने आना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन सिंगल लोगों के लिए समय खास हो सकता है। कोई अपना दस्तक देगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। रिश्ते को फिर से ताजा करने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे। इस दौरान आप किसी डिनर डेट पर जाने की योजनाएं भी बनाएंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के सितारें बता रहे हैं कि प्रेम जीवन सुखमय रहने वाला है। पुरानी बातों का भार कम होगा और यह रिश्ता आगे चलकर जीवन भर का साथ बन सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी मूवी या शॉपिंग पर जा सकते हैं। आप दोनों साथ में अच्छा समय बिताएंगे। किसी रिश्तेदार या दोस्त से साथ में मिलने जाएंगे। आपको बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज रखना बेहतर रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। लेकिन बेहतर होगा आप अपने रिश्ते में किसी को न आने दे। इस दौरान व्यापार में कोई डिल परेशान करेंगी और उसका प्रभाव आप दूसरे कामों पर दिखा सकते हैं। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आप साथी के लिए उपहार लेकर आ सकते है। इस दौरान रिश्ते को आप अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। विवाह की बात परिवार में सामने आ सकती है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन करेंगे। इस दौरान कुंभ राशि वालों के लिए पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का यह सही समय है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। रिश्तों में तकरार रहेगी। आप दोनों अपने रिश्ते से संतुष्ट हैं। किसी ट्रिप पर जाएंगे और ऐसे पलों का आनंद लें। दांपत्य जीवन में कुछ छोटी-छोटी समस्याएं सामने आ सकती हैं


Tulsi Vivah 2025 Katha: छल, श्राप और विवाह, जानें क्यों वृंदा ने विष्णु जी को बना दिया शिला, पढ़ें पौराणिक कथा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें