Love Horoscope 28 March in Hindi: दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है। Tri Ekadash Yog: बुध-चंद्रमा के बीच बना त्रिएकादश योग, इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि
विज्ञापन
2 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दोनों को अपने रिश्ते का दिखावा करने से बचना चाहिए। यदि आप एक-दूसरे से सच्चा प्रेम करते हैं तो उसे साबित करने की जरूरत नहीं होती। आज कुछ मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन समय के साथ वे अपने आप सुलझ भी जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): किसी समझदार व्यक्ति की मदद से रिश्तों के मतभेद को सुलझा सकते हैं। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आप दोनों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे आप अपने रिश्ते को नए नजरिए से समझ पाएंगे और मन हल्का महसूस करेंगे।
4 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पुराने रिश्ते में अभी भी आपको नयापन और ताजगी महसूस होती है। आप दोनों के बीच आज भी वही मासूमियत बनी हुई है। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी और फिर जल्दी ही मान जाना आपकी पहचान है।
विज्ञापन
5 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मानसिक रूप से थोड़ा बेचैन रह सकते हैं। आप अपने प्रेमी के साथ शांत स्थान पर समय बिताने का मन बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अहंकार रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। आज जरूरी है कि आप अपने स्वभाव को रिश्ते पर हावी न होने दें। यदि समय रहते संतुलन नहीं रखा गया, तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन के दिन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के प्रति ईमानदार हैं। आपने जो वादे किए हैं उन्हें निभाने की कोशिश करेंगे ससे रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा।
8 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने साथी के सामने अपने असली भाव और विचार रखें। दोहरा व्यवहार रिश्ते में दूरी पैदा कर सकता है।
9 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): साथी से किसी बात पर तारीफ मिल सकती है इससे आपका मन खुश रहेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की भी संभावना है।
10 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): यदि आप किसी से अपने प्रेम का इजहार करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा कि आप थोड़ा इंतजार करें और सही समय आने दें।
11 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शादी-विवाह की बात चल सकती है लेकिन abhi आप इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है।
12 of 13
28 मार्च का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पार्टनर के साथ रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी चुप्पी आपके साथी को और नाराज कर सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है । आप अपने दिल की बात कह सकते हैं और सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।