फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal: इन 4 राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगा बदलाव, रिश्तों में दिखेगा नयापन

Mon, 27 Jul 2026 04:38 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा ?  आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 28 जुलाई 2026 का लव राशिफल।
 
विज्ञापन
1 of 13
Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Rashifal: आज का दिन कुछ राशि वालों के प्रेम जीवन में बदलाव लेकर आ सकता है। रिश्तों में नयापन, विश्वास और प्रेम देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ जातकों को थोड़ा तनाव झेलना पड़ सकता है। आइए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का लव राशिफल जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन आपका शानदार बन सकता है। इसके अलावा सिंगल जातकों को किसी करीबी व्यक्ति का व्यवहार थोड़ा खटक सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपके लिए क्रश दोस्ती का प्रस्ताव लेकर आ सकती है। इसके अलावा जो लोग किसी रिश्ते में हैं, उन्हें आज रिश्ते में विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। पसंदीदा व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन खास रहेगा। साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। आज साथी आपके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से संबंध और मजबूत होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आपकी लव लाइफ आज शानदार रहने वाली है। इसके अलावा जो लोग सिंगल हैं, वे अपने दिल की बात क्रश तक पहुंचाने की हिम्मत जुटा सकते हैं। रिश्तों के प्रति आपकी सकारात्मक सोच रिश्ते के लिए बेहतर रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि विवाह के मानसिक रूप से तैयार हो सकते हैं। रिश्ते में प्यार और रोमांस का माहौल बना रहेगा। साथी के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा। इसके अलावा आपके रिश्ते में छोटी-छोटी खुशियां नई ताजगी ला सकती हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के लोग साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आपसी समझ रिश्ते को बेहतर बनाएगी। सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। आप करियर को लेकर भी आगे बढ़ेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा, क्योंकि आज भावनाएं गहरी रह सकती हैं और मन में पुरानी बातों का असर कम देखने को मिल सकता है। पुराने विवाद भूलकर आगे बढ़ना रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। क्रश के साथ भी बात आगे बढ़ेंगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों की लव लाइफ शानदार होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज का दिन रोमांस और प्यार के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए दिन प्यार भरा रहेगा। जीवनसाथी या पार्टनर का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आप दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान बिताया हुआ समय आपके आत्मविकास के काम आ सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। साथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां और विश्वास पहले से अधिक मजबूत होंगे। विवाह योग बनेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज अपने दिल की बातें साझा करने का अच्छा समय है। साथी के साथ ईमानदार बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। क्रश के लिए कोई उपहार भी आज लेकर आज सकते हैं। नए लोगों से मिलेंगे।

Guru Purnima 2026: केंद्र दृष्टि योग से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जीवन में आएंगे सुख-समृद्धि और सफलता


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें