फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं इन चार राशि के लोग, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 28 Apr 2025 06:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : adobe stock
Love Horoscope 28 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन परिवार में खुशियां लेकर आएगा। रिश्तों में प्यार और सहयोग बना रहेगा। सिंगल लोगों के विवाह की बात पक्की होगी, जिससे जीवन में एक नई शुरुआत जैसा महसूस करेंगे। किसी खास दोस्त से मुलाकात यादगार बन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह उन्हें जानने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय है। अपने रिश्ते को समझदारी से संभालें। वैवाहिक जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां आएंगी। रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। क्रश से भी मुलाकात होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सुख-दुख में आपका साथी आपकी ढाल बनकर सामने आएगा। लेकिन पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। इसलिए अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर से बात करें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप दोनों के रिश्ते की पहचान ये भरोसा है, इसलिए किसी की भी बातों में न आएं। अपने साथी को प्यार और परवाह का एहसास करना आप दोनों के रिश्तो को मजबूत बनाएगा। किसी खास दोस्त से पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): यह दिन सिंगल लोग के लिए शुभ रहेगा, क्योंकि नए रिश्ते आज बन सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज मूवी डेट पर आप जाएंगे। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच एक नई समझ विकसित होगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): यदि आप सिंगल हैं, तो आज भावनात्मक रिश्ता बन सकता है। रोमांटिक डिनर पर आप दोनों को एक अच्छा समय बिताएंगे। विवाह के लिए कोई प्रस्ताव आएगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यदि वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या चल रही थी, तो छोटी-मोटी गलतफहमियों को समझदारी से सुलझाने की जरूरत है। पार्टनर के साथ समय बिताना एक अच्छा विचार है। पुरानी यादों को ताजा करेंगे। साथी के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज पुराने मतभेद भी खत्म हो सकते हैं और रिश्ते में सामंजस्य आएगा। आपकी समझदारी से रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है। क्रश के साथ किसी नई जगह घूमने की आज प्लानिंग करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सोशल मीडिया पर आपके साथी आपके लिए कुछ लिख सकते हैं। आपको अच्छा महसूस कराने के लिए वह उपहार देंगे। रिश्तों में अनबन हो सकती है। पार्टनर की अपेक्षाओं को समझना जरूरी है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ विश्वास का आदान-प्रदान करना महत्वपूर्ण है। आप दोनों के बीच की दूरियां इसके जरिए समाप्त होंगी। सिंगल लोग किसी से मन की बात आज साझा कर सकते हैं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी रोमांटिक डिनर या पार्टी में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने पार्टनर को काम की अधिकता के कारण समय कम दे पाएंगे। प्रेम जीवन में मधुरता लाने के लिए धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): सिंगल लोग नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें। यदि आपको पुराने रिश्ते में धोखा मिला था, तो अभी कोई भी फैसला न लें। यह समय स्वयं पर काम करने और मजबूत बनाने का है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें