Love Rashifal 26 September 2026: आज प्रेम जीवन में कुछ राशियों के लिए खुशियां बढ़ेंगी, तो कुछ लोगों को रिश्तों में समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का लव राशिफल।
विज्ञापन
1 of 12
Love Rashifal 26 September 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों को धन लाभ होता दिख रहा है और आप साथी के लिए उपहार लेकर आएंगे। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां आज दूर होंगी। आप रिश्ता और मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
2 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि वालों को आज जीवनसाथी की ओर से खुशियां मिलेगी। धैर्य रखने से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा। पार्टनर का सहयोग आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। जल्दबाजी में कोई वादा करने से बचें। आपकी रोमांटिक बातें और व्यवहार साथी का दिल जीत सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी की मन की इच्छा पूरी करेंगे। पार्टनर के साथ किसी खास बात को लेकर चर्चा हो सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी।
4 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों को सफलता सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन में यह सकारात्मक बदलाव के लिए आप साथी को सम्मान दे सकते हैं। इससे रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा।
विज्ञापन
5 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहने वाली है। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और भरोसा बढ़ेगा, जिससे रिश्ते पहले से बेहतर और मजबूत होंगे। वहीं, सिंगल लोगों के लिए क्रश की एक झलक भी आज दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
6 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि वालों को मनचाहा साथी मिलेगी। उनसे मन की बात कहने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। आज विवाह से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए तैयार हो सकते हैं। सिंगल लोगों को प्रेम जीवन में अभी थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
7 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
सिंगल जातक फिलहाल अपने क्रश को दूर से निहारकर ही संतुष्ट रह सकते हैं। रिश्तों में अपनापन भी आज महसूस करेंगे। रिश्ते में आने वाली छोटी-मोटी परेशानियों को समझदारी से संभालें।
8 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से रिश्ते में और मजबूती आएगी। सिंगल जातक अपने क्रश के सामने दिल की बात रखने का प्रयास करेंगे।
9 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। परिवार की सहमति मिलने से प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और रिश्ते में आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा। सिंगल लोगों को अपने क्रश के साथ सीमाएं बनाए रखने की सलाह है।
10 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
धैर्य और बातचीत से हर स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है। सिंगल लोगों का मूड थोड़ा खराब हो सकता है, खासकर जब वे अपने क्रश को किसी और के साथ देखेंगे। पार्टनर के साथ बिताया गया समय रिश्ते में नई ऊर्जा और खुशियां लेकर आएगा।
11 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए समय खास होगा। आज कहीं घूमने या डेट पर जाने की योजना बन सकती है। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्ते में समझ और मजबूती बढ़ेगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए दिन यादगार रहेगा। सिंगल जातक अपने क्रश को दूर से देखकर भी खुश महसूस करेंगे। पार्टनर को छोटा-सा सरप्राइज दें। हालांकि, रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। कपल्स के बीच बिना शब्दों के भी प्यार महसूस होगा।