Love Horoscope 26 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज संबंधों में सहजता और आत्मीयता का संचार रहेगा। आपके शब्दों में मिठास होगी और प्रिय के मन में आपके लिए आदर और स्नेह और गहरा होगा। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। मन से निकली बात सीधे दिल तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): मनोभावों में आज थोड़ी उलझन रह सकती है। आप स्वयं को किसी दुविधा में पाएंगे। प्रिय से खुलकर संवाद करें, यही समस्त संशयों का समाधान होगा। एक छोटी-सी मुस्कान सब कुछ बदल सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम के क्षेत्र में आज दिन अनुकूल है। मन की बात कहने में साहस मिलेगा। आपके व्यवहार की सरलता किसी को आपकी ओर आकृष्ट कर सकती है। पुराने मित्र से संबंधों में नया रंग भरने का संकेत है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): भावनाओं की लहरें गहराई में उतर रही हैं। आज हृदय की आवाज़ मुखर हो सकती है। प्रिय के साथ कोई पुराना वादा या स्मृति फिर से जीवित हो सकती है। संवेदनशील रहें, लेकिन मन में विश्वास बनाए रखें।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका आकर्षण आज विशेष प्रभावशाली रहेगा। जिसे आप मन ही मन चाहते हैं, उससे मिलने या बात करने का अवसर मिल सकता है। प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन शुभ है। आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): छोटे-छोटे तर्क संबंधों में दूरियां ला सकते हैं, अतः वाणी पर संयम रखें। आज आपके व्यवहार में थोड़ी कठोरता हो सकती है, जो प्रिय को खल सकती है। नम्रता और मृदुता से ही प्रेम की राह आसान होगी।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज प्रेम जीवन में सौंदर्य और समरसता का अनुभव होगा। आप दोनों के बीच विचारों का तालमेल बढ़ेगा। किसी सांस्कृतिक या कलात्मक आयोजन में साथ समय बिताने का योग है। अविवाहितों के लिए कोई भावनात्मक परिचय बन सकता है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज प्रेम में रहस्य और आकर्षण दोनों रहेगा। मन की कुछ बातें अनकही रह जाएंगी, लेकिन वो निगाहें सब कह देंगी। किसी पुराने संबंध की स्मृति आपको भावुक कर सकती है। रात्रि के समय कोई खास संवाद हो सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आप और आपका साथी किसी यात्रा या योजना के विषय में गंभीर चर्चा कर सकते हैं। आज समय आपके साथ हैं। समय नए संबंधों को जन्म दे सकता है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते को स्थिरता देने का यह उत्तम अवसर है। आज आप भावनाओं से अधिक व्यवहार पर ध्यान देंगे। आप अपने संबंध को भविष्य की दिशा देने का विचार करेंगे। प्रिय की बातों में आज आपको विशेष गहराई दिखाई देगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): मन स्वतंत्र और प्रेम स्वाभाविक है, आज यही आपकी दशा और दिशा है। आप जिसे चाहते हैं, उनके सामने सहज रूप से खुल सकते हैं। भावनाओं को नया आकार मिलेगा। कोई चिट्ठी, कॉल या संदेश दिन को मधुर बना सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप और आपके साथी के बीच अच्छी बातचीत होगी। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रिश्ते को मजबूत करने का है। प्रेमी-प्रेमिका के लिए यह समय मेलजोल और समझ का रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।