फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 September Love Rashifal: जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे मकर सहित इन 3 राशि के लोग, पढ़ें अपना राशिफल

Wed, 24 Sep 2025 04:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
25 सितंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 25 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): साथी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। आप दोनों एक अच्छा समय बिताएंगे और साथी संग परिवार वालों से मिलने जाएंगे। आप दोनों एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी को परिवार वालों से मिलवा सकते हैं। आप दोनों भविष्य को लेकर बात करेंगे। सोलमेट की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। आप दोनों किसी दोस्त से मिलने जा सकते हैं। दिल की बात कहने का मौका आपको मिलने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप दोनों को पुरानी बात को लेकर बहस बाजी करने से बचना होगा। लेकिन घर से दूर रह रहे लोगों को साथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। परिवार के बच्चों को भी आप साथ लेकर जा सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी खास दोस्त से नोक-झोंक होने की आशंका है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस कर सकते हैं। परंतु अपनी वाणी का खास ध्यान आपको रखना होगा। रिश्तों में दोनों एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्यार भरा रहेगा। परिवार वालों के साथ आप पार्टी का आयोजन करेंगे। इस दौरान जीवनसाथी का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप दोनों शॉपिंग पर जाएंगे। प्यार को और गहरा करने के लिए नए प्रयास करेंगे। आप दोनों को एक साथ लाने और कुछ बेहतरीन यादें बनाने में करें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपको साथी की बातों को सुनना और समझना होगा। आप दोनों मिलकर भविष्य की प्लानिंग भी कर सकते हैं। हालांकि, पार्टनर की भावनाओं को समझें और विनम्रता से बात करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शॉपिंग पर जाएंगे और वहां अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ता आपके लिए खास बनने वाला है। परंतु आप किसी से भी बहस से बचें। जीवनसाथी की पुरानी आदतें आपको परेशान करेंगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। लेकिन आपको दिल की बात साथी से करनी ही होगी। आप घूमने भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए आज कोई अच्छी खबर आ सकती है। आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। संतुलित रवैया रिश्ते को मजबूत बनाएगा। 




 

Budhaditya Rajyoga 2025: शुक्र की राशि तुला में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें