फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 25 June: वृषभ और मीन राशि पर मेहरबान रहेंगे प्रेम के सितारे, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Thu, 25 Jun 2026 06:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope 25 June 2026: मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए प्रेम, रिश्तों, वैवाहिक जीवन और रोमांस से जुड़े खास ज्योतिषीय संकेत पढ़ें। आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, जानिए विस्तार से।
विज्ञापन
1 of 13
25 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
25 June Ka Love Rashifal: 25 जून 2026 का दिन प्रेम जीवन के लिहाज़ से खास महत्व रखता है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो रात 08:09 बजे तक रहेगी। धार्मिक दृष्टि से यह निर्जला एकादशी का पावन दिन है, जिसे वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में गिना जाता है। नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति आज प्रेम संबंधों और भावनात्मक रिश्तों पर विशेष प्रभाव डाल सकती है। कुछ राशियों के जातकों के लिए रिश्तों में मधुरता बढ़ने के संकेत हैं, जबकि कुछ को अपने साथी के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। वहीं अविवाहित लोगों के जीवन में नए प्रेम संबंधों की शुरुआत के अवसर भी बन सकते हैं। ऐसे में आज का लव राशिफल आपको बताएगा कि मेष से लेकर मीन राशि तक 12 राशियों के प्रेम जीवन में यह दिन कौन-से नए अवसर, खुशियां और चुनौतियां लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर तीखी बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्ते में थोड़ी खटास आ सकती है। सिंगल जातक माता-पिता की इच्छा के अनुसार शादी करने के लिए तैयार हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज पार्टनर पूरी दुनिया से बेखबर होकर आपके साथ रोमांटिक समय बिताना चाहेंगे। बाकी लोग अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करेंगे। सिंगल जातकों को अपना क्रश ऑफिस में नजर न आने पर थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर आपको खुश करने के लिए कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका साथ में किसी रोमांटिक डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सिंगल जातक अपने क्रश को लंच पर इनवाइट करने का सोच सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर की कोई बात दिल को चोट पहुंचा सकती है, जिससे दोनों के बीच मामूली गलतफहमी पैदा हो सकती है। सिंगल जातक अपने एक्स की यादों में खोए हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज पार्टनर किसी और की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं। रिश्ते में आई ठंडक को दूर करने के लिए पार्टनर नई कोशिश करेंगे। सिंगल जातक सोशल मीडिया पर किसी के साथ फ्लर्ट करने में व्यस्त रह सकते हैं।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले जातक आज अपने रिश्ते को अगले पड़ाव यानी शादी की तरफ ले जाने का निर्णय ले सकते हैं। शादीशुदा जोड़े शाम को साथ मूवी देखने या वॉक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन के नजरिए से आज का दिन सामान्य पर सुखद रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपने पार्टनर के लिए समय निकालेंगे, जिससे वे खुश होंगे। शादीशुदा जातक घर की जिम्मेदारियों को मिलकर पूरा करेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज अपने पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। पार्टनर की समझदारी आपको गहराई से प्रभावित करेगी। शादीशुदा जोड़ों के बीच आपसी समझ और मजबूत होगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों का प्रेम जीवन आज खुशनुमा बना रहेगा। काम का दबाव होने के बावजूद पार्टनर आपका हौसला बढ़ाएंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन एक-दूसरे पर विश्वास को और गहरा करने वाला रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप किसी रोमांटिक ट्रिप या विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। कुंभ राशि के सिंगल जातक अपने एक्स के साथ बीती बातें भुलाकर दोबारा दोस्ती शुरू कर सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ बिताए पुराने रोमांटिक पल याद करके भावुक हो सकते हैं। अन्य जातक पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सिंगल जातक अपने क्रश के साथ दोस्ती को और मजबूत कर सकते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में रोमांस का नया रंग घुलेगा। पार्टनर के साथ आत्मीय पलों का आनंद लेंगे। सिंगल जातक हिम्मत जुटाकर अपने क्रश से दिल की बात कहने की कोशिश कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इस सूचना और तथ्यों की सटीकता एवं संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें