फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 25 July: मकर राशि वालों के रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 25 Jul 2025 06:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: 25 जुलाई 2025 का लव राशिफल आपके रिश्तों में होने वाले बदलावों और चुनौतियों की झलक देगा। क्या कोई नया प्रेम प्रस्ताव मिलने वाला है, या कोई पुराना रिश्ता फिर से जुड़ सकता है? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल। 
विज्ञापन
1 of 13
25 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 25 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन थोड़ा भावनात्मक रूप से भारी लग सकता है। ध्यान रखें कि प्यार में दबाव या इमोशनल ब्लैकमेल की कोई जगह नहीं होती। दिल से बात करें, दिमाग से नहीं खेलें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): कुछ गलतफहमियां  रिश्ते में तनाव ला सकती हैं। आपके पार्टनर को लग सकता है कि आप अभी भी किसी पुराने रिश्ते से जुड़े हुए हैं। लेकिन हकीकत इससे बहुत अलग है। बेहतर होगा आप शांति से उन्हें यकीन दिलाएं कि उनका शक बेबुनियाद है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्ते में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। हो सकता है आज बात न हो पाए, जिससे चिड़चिड़ापन या बेचैनी बढ़े। लेकिन इस गुस्से को खुद पर या अपने खाने-पीने पर न निकालें। यह सिर्फ एक अस्थायी स्थिति है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन मिलने में बार-बार कोई न कोई अड़चन आ ही जाती है। ऐसे में निराश न हों, कुछ दिन और इंतज़ार करें और अभी वीडियो कॉल से ही दिल की बातें कर लें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपको अपने रिश्ते पर पूरा भरोसा है लेकिन आज कुछ ऐसा हो सकता है जिससे विश्वास डगमगा जाए। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी बात जान लें। जब सच्चाई सामने आएगी, तब बहुत कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज रिश्ते में समझदारी और प्यार का पल है। किसी भी गलतफहमी को दूर करने का अच्छा मौका मिलेगा। आप दोनों एक-दूसरे के सपनों का हिस्सा बन सकते हैं और एक खूबसूरत भविष्य की नींव रख सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन थोड़ी सतर्कता मांगता है। कोई तीसरा व्यक्ति आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकता है। दोनों को मिलकर इस स्थिति को समझदारी से हैंडल करना होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपको अपने दिल की सारी बातें खुलकर कह दें । थोड़े मुश्किल पल हैं, लेकिन याद रखें, अंधेरे के बाद ही उजाला आता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर आपका रिश्ता सच्चे आधार पर टिका है, तो उसे कोई हिला नहीं सकता। लेकिन अगर भरोसा कमजोर है, तो उसे आज ही मजबूत करना होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए रिश्तों की शुरुआत के लिए बढ़िया समय है। अगर अभी बातचीत का दौर चल रहा है, तो आज वो एक नया मोड़ ले सकता है। नए एहसास, नए किस्से और नए सपने आपकी राह में हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुछ नकारात्मक सोच दिमाग पर हावी हो सकती है, खासकर प्यार को खो देने का डर। लेकिन ये बस मन का वहम है। खुद को शांत रखें और अपने रिश्ते पर भरोसा बनाए रखें। हर डर की जड़ असल नहीं होती।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कभी-कभी दिल की बातें दिल में ही रखने से बोझ बढ़ता है। आज अपने जज़्बातों को किसी खूबसूरत मैसेज या नोट के जरिए जाहिर करें। इससे न सिर्फ आप हल्का महसूस करेंगे, बल्कि रिश्ता भी और गहरा होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें