फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष राशि वाले कर सकते हैं प्रेम का इजहार, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 25 Apr 2025 06:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : adobe stock
Love Horoscope 25 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम में मिठास घोल सकता है। यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ खास पल बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। एक-दूसरे की बातों को समझने और स्वीकारने से प्यार में गहराई आएगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों में ताजगी का अनुभव होगा। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है। प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): थोड़ा भावुक दिन हो सकता है। साथी से बात करते समय शब्दों पर ध्यान दें। छोटी-छोटी गलतफहमियां रिश्ते में खटास ला सकती हैं, लेकिन प्यार और समझदारी से हालात संभाले जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका आकर्षण और व्यक्तित्व आज लोगों को प्रभावित कर सकता है। यदि पहले से रिश्ते में हैं तो संबंध और गहरे होंगे। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत संभव है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्यार में आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहेंगे। साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मतभेद खत्म होंगे और रिश्ते में संतुलन लौटेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका रोमांटिक मूड साथी को भी प्रभावित करेगा। आज एक-दूसरे के साथ कुछ यादगार पल बिताए जा सकते हैं। लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा। यदि किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात कहने का समय है। विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी से विशेष सहयोग मिलेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): संबंधों में गंभीरता और स्थायित्व की भावना बढ़ेगी। आज आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सच्चे इरादों से रिश्ते में मजबूती आएगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): साथी के साथ कुछ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में नया उत्साह आएगा। हालांकि, वादों को निभाने की कोशिश करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका रोमांटिक स्वभाव आज प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लाएगा। दिल की बात कहने का अच्छा दिन है। रिश्ते में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी और एक-दूसरे पर विश्वास मजबूत होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अतीत की बातें आज के दिन पर असर डाल सकती हैं। बेहतर होगा कि आज वर्तमान पर ध्यान दें। प्रेमी से खुलकर बात करें और रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें