फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 24 अक्तूबर: इन 5 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी शानदार, प्रेम संबंध होंगे मजबूत

Fri, 23 Oct 2026 04:59 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal 24 October 2026: जानें किन राशियों के प्रेम संबंधों में बढ़ेगा प्यार, किसे मिलेगा पार्टनर का साथ और किन लोगों को रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 13
Love Rashifal 24 October 2026 - फोटो : अमर उजाला
Love Rashifal 24 October 2026: 24 अक्तूबर, शनिवार का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास रह सकता है। आज आपसी तालमेल बढ़ाने, एक-दूसरे की भावनाओं को समझने और कुछ नए प्रयास करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं, कुछ राशि वालों के रिश्तों में तनाव भी आने की संभावनाएं हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और प्रेम जीवन से जुड़े क्या संकेत मिल रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
जो लोग सिंगल हैं, वे अपने क्रश के साथ भावनात्मक और गहरा रिश्ता बनाने की कोशिश करेंगे। साथी को कोई उपहार आप अपनी ओर से दे सकते हैं। क्रश के साथ बात बढ़ सकती है और दोस्ती करने की पहल आप करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा आज धीरे-धीरे अपने मन की बात सामने रख सकते हैं। परिवार में इस समय खुशियां बनी रहेंगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
रोमांस से जुड़ी अपनी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। दोस्तों की ओर से उपहार मिलने से दिन शानदार रहेगा। पार्टनर की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज भी मिल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। कोई वस्तु खरीद के भी ला सकते हैं, जिससे आसपास खुशियों का माहौल रहेगा। सिंगल जातक अपने क्रश को लंच पर इनवाइट करने का सोच सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके साथ रोमांटिक और सुकून भरे पल साझा करेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। कोई नया व्यक्ति जीवन में दस्तक देगा। इस दौरान आप खुलकर संवाद करें और साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
सिंगल जातकों के मन में अपने एक्स को लेकर पुरानी भावनाएं फिर से उभर सकती हैं। पुरानी बातों को लेकर चल रही गलतफहमियां भी दूर होती आपको नजर आएगी। हालांकि, दिन के अंत में कोई खुशखबरी मिलेगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
अविवाहित लोगों को भी किसी खास व्यक्ति से मिलने के संकेत मिल रहे हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों वाला रहेगा। लेकिन साथी से पुरानी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। कोई नया दोस्त आपके जीवन में आएगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से संबल प्रदान होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आपका हर कदम रिश्ते में नई मिठास घोल सकता है।शाम को डेट या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है। व्यक्ति को किसी और के साथ देखकर थोड़ी निराशा या जलन महसूस हो सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव काफी मजबूत रहेगा और आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, जो आगे चलकर खास रिश्ता बन सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और प्यार की नई शुरुआत संभव है। शाम का समय रोमांटिक रहेगा और साथ बिताए गए पल आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। आप साथी के लिए उपहार भी लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन में धीरे-धीरे भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होने के संकेत हैं। सिंगल लोगों की नए मित्रों से मुलाकात होगी और उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा। एक-दूसरे के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें