फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 24 October: मेष और कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में धैर्य आवश्यक, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 24 Oct 2025 08:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
24 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 24 October in Hindi: आज 24 अक्तूबर , शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव और नई संभावनाएँ लेकर आया है। मेष, सिंह, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय रोमांटिक रिश्तों को गहराई देने, खुलकर संवाद करने और विवाह से जुड़ी बातें सोचने के लिए अनुकूल रहेगा। वहीं वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि वालों को आज भावनात्मक उलझनों, अहंकार से जुड़ी टकरावों या छोटी-मोटी गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर कैसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न? जानें 56 भोग और पूजन विधि
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा में राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये भोग, पूरे होंगे सभी काम
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन यह समय धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। अगर किसी बात पर अनबन हो रही है, तो बातचीत से हल निकालें। सिंगल हैं तो कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या भविष्य की योजनाएं बनाने का समय अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप प्यार में हैं, तो आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों की संभावनाएं बन रही हैं। रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी को बातचीत से दूर करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अविवाहित लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शांति बनाए रखें और बेवजह की बहस से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और पार्टनर के साथ अच्छी समझ बनेगी। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। यह समय अपने रिश्ते को नई दिशा देने का है। जो लोग किसी रिश्ते में नहीं हैं, उनके लिए नए रिश्तों के दरवाजे खुल सकते हैं। प्यार को खुलकर जाहिर करें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। किसी छोटी बात को बड़ा न बनाएं और अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप किसी प्रकार की गलतफहमी या धोखे से बचें। प्रेम संबंधों में सतर्कता जरूरी है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में मधुरता लाने की कोशिश करें और अपने साथी को अधिक समय दें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका रिश्ता और गहरा हो सकता है। यदि आप सिंगल हैं तो कोई दिलचस्प मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय प्यार भरा रहेगा, लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज का दिन दोस्तों और परिवार के साथ बिताना बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों को नया प्यार मिल सकता है। जो लोग किसी रिश्ते में हैं, उन्हें अपने साथी के साथ कुछ खास समय बिताने का मौका मिलेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी और बातचीत के जरिए सब ठीक किया जा सकता है। आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। सिंगल लोग अपने पुराने प्यार को लेकर भावुक हो सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, और वे एक-दूसरे के साथ सुखद पल बिता सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें