24 May Ka Love Rashifal: 24 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अडाल योग और विडाल योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। रविवार का दिन सूर्यदेव की उपासना के लिए समर्पित माना जाता है और उगते सूर्य को अर्घ्य देने से मान-सम्मान, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इन शुभ योगों का प्रभाव प्रेम जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। कई राशियों के प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, रिश्तों में चल रही दूरियां कम होंगी और कुछ लोगों को अपने पार्टनर से खास सरप्राइज या खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं 24 मई को सभी 12 राशियों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा। Navpancham Yog: शुक्र और शनि बनाएंगे नवपंचम योग, जून में 5 राशियों को मिलेगी धन और सफलता
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर आपका मूड बेहतर करने के लिए कुछ खास करने की कोशिश कर सकता है। रिश्ते में प्यार और अपनापन महसूस होगा। सिंगल लोगों को अपने क्रश को किसी और के करीब देखकर थोड़ी जलन महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
यदि रिश्ते को लेकर मन में कोई उलझन या संदेह है, तो खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा और प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा।
4 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों का असर रिश्ते पर पड़ सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें। सिंगल लोगों को अपने क्रश से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर अपने प्यार का इजहार खास अंदाज में कर सकता है। रिश्ते में रोमांस और नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी के आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, हालांकि पुरानी बातों को भूलने में थोड़ा समय लग सकता है। सिंगल लोगों के लिए भविष्य में अच्छे रिश्ते बनने के संकेत हैं।
विज्ञापन
7 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आप अपने रिश्ते में रोमांटिक और खूबसूरत पल बिताने का आनंद लेंगे। सिंगल लोग अपने क्रश से दिल की बात साझा करने की कोशिश कर सकते हैं।
8 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज लव लाइफ को खास बनाने के लिए पार्टनर के साथ घूमने या पार्टी का प्लान बन सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों को जल्दबाजी करने के बजाय सामने वाले को समझने की जरूरत है।
9 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में नई ताजगी लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। सिंगल लोग अपने एकतरफा प्यार को लेकर भावुक रह सकते हैं।
10 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने और दिल की बातें साझा करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोग अपने क्रश को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।
11 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए रोमांटिक पल बिताने का अच्छा समय रहेगा। सिंगल लोगों को क्रश से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के संकेत हैं।
12 of 13
24 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
जो लोग अब तक प्यार से दूर थे, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। रिलेशन में रह रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके साथ रोमांटिक पल बिताने की कोशिश करेगा, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए और खास व्यक्ति की एंट्री होने की संभावना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।