फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 24 March: आज इन 4 राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा प्रेम, घूमने की कर सकते हैं तैयारी

Tue, 24 Mar 2026 07:05 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। आइए जानते हैं कि 24 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 12
Love Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों का प्रेम जीवन आज सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने साथी को खुश करने के लिए कोई सरप्राइज या छोटी-सी पार्टी प्लान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में सुकून देने वाला रहेगा। विवाह के योग बन सकते हैं। आप पार्टनर को खुश करने के लिए किसी ट्रीप का प्लान भी बना सककते हैं। इस दौरान मायके या पीहर पक्ष से किसी तरह का सहयोग या खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंधों में गंभीरता बढ़ने के संकेत हैं। पुरानी बातों के कारण परेशान रहेंगे। अगर आप किसी को लंबे समय से पसंद करते हैं, तो बात शादी तक पहुंच सकती है। 

4 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में समझ और संतुलन बढ़ाने वाला रहेगा। आप और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। क्रश से दोस्ती बढ़ने से सिंगल लोग प्रसन्न भी रहने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में खुशियों के संकेत हैं। जिन लोगों का रिश्ता लंबे समय से चल रहा है, उनके लिए प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। इस दौरान परिवार वालों के लिए भी आप दोनों समय निकालकर उनसे मिलने जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सोच-समझकर चलने का है। आज लापरवाही आपके ऊपर भारी पड़ सकती हैं। इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, इसलिए शब्दों पर संयम रखें।
विज्ञापन

7 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ समय बिताने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप दोनों पुरानी बातों को याद करते हुए प्रसन्न महसूस करेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

8 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर मन अशांत हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने के भी योग है।

9 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए आज प्रेम जीवन में उत्साह और नयापन रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री भी हो सकती है।
 

10 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में स्थिरता लाने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान आप साथी से मन की बातों को भी साझा कर सकते हैं।

11 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी। 
विज्ञापन

12 of 12
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। रोमांटिक रहने के साथ-साथ रिश्तों में विश्वास और भी ज्यादा बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें