फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह और कन्या को प्यार के मामले में रहना होगा सतर्क, छोटी बात बन सकती है विवाद की वजह

Mon, 24 Aug 2026 08:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope: प्यार और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कुछ राशियों के लिए खास रह सकता है। किसी को पार्टनर का साथ मिलेगा, तो कुछ लोगों को रिश्ते में बातचीत और समझदारी से काम लेना होगा। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों की लव लाइफ आज कैसी रहेगी।
विज्ञापन
1 of 13
24 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Love Prediction Today: प्यार और रिश्तों के मामले में आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। कुछ लोगों के रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, वहीं कुछ राशि वालों को छोटी-सी गलतफहमी दूर करने के लिए खुलकर बातचीत करनी पड़ सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए भी किसी खास व्यक्ति से बातचीत या मुलाकात की संभावना बन सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझते हुए फैसले लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का प्रेम जीवन कैसा रहेगा और किस राशि के लिए प्यार के मामले में दिन सबसे खास रहने वाला है।

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
आज पार्टनर के साथ बाहर घूमने, शॉपिंग या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है। साथ में कुछ निजी पल बिताने से रिश्ते में अपनापन और सुकून बढ़ेगा। सिंगल लोगों का ध्यान अपने क्रश पर बना रहेगा और उनके मन में प्यार की भावनाएं और गहरी हो सकती हैं।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):
पार्टनर की प्यार भरी बातें आज आपका तनाव कम करने में मदद करेंगी। दूसरों के रिश्तों से आपको अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिल सकती है। सिंगल लोगों को भावनात्मक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है और किसी के व्यवहार को नजरअंदाज न करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):
आज आपको समझ आएगा कि रिश्ते में केवल प्यार करना ही नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करना भी जरूरी है। इससे पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की किसी पुराने रिश्ते या एक्स से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी भावनाएं फिर जाग सकती हैं।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):
आज प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बना रहेगा। पार्टनर के साथ खास और निजी समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को अपने क्रश की तरफ से थोड़ी बेरुखी महसूस हो सकती है, लेकिन निराश होने के बजाय धैर्य बनाए रखना बेहतर होगा।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):
पार्टनर की आकर्षक अदाएं आज आपका ध्यान अपनी ओर खींचेंगी, लेकिन अपनी भावनाएं जाहिर करने में आप थोड़ा संकोच कर सकते हैं। सिंगल लोगों के मन में चल रहा अकेलेपन का भाव कुछ कम होगा और वे खुद को पहले से ज्यादा सहज महसूस करेंगे।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):
विवाहित जोड़ों के बीच किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए बहस को बढ़ाने से बचें। रिलेशनशिप में रहने वाले लोग किसी तीसरे व्यक्ति की बात सुनकर पार्टनर पर संदेह न करें और पहले सच्चाई जानने की कोशिश करें। सिंगल लोग अकेलेपन से बचने के लिए स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों में समय बिताएं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):
आज पार्टनर आपके साथ अपनी कई बातें साझा करेंगे और साथ में हंसी-मजाक के पल भी बिताएंगे। इससे रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। सिंगल लोगों के मन में किसी नए रिश्ते को लेकर असुरक्षा या डर रह सकता है, इसलिए खुद पर भरोसा रखें और चीजों को समय दें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):
विवाहित लोगों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। लंबे समय बाद पार्टनर के साथ भावनात्मक और रोमांटिक नजदीकियां बढ़ेंगी। अन्य रिश्तों में भी प्यार और उत्साह बना रहेगा। सिंगल लोग अपने क्रश को लेकर काफी गंभीर और भावुक नजर आ सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):
पार्टनर आज बिना कुछ कहे अपनी आंखों और अंदाज से प्यार का इजहार कर सकते हैं। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और आप दोनों के बीच आकर्षण बना रहेगा। सिंगल लोग अपने क्रश को दूर से देखकर भी खुश और उत्साहित महसूस कर सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):
रिलेशनशिप में रहने वाले लोग रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला कर सकते हैं। सिंगल लोग मनोरंजन के जरिए अपना समय बिताएंगे। वहीं अन्य लोगों की लव लाइफ सामान्य रूप से आगे बढ़ती रहेगी।



 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):
आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन और शरीर दोनों को सुकून महसूस होगा। सिंगल लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि उनका क्रश उनके साथ प्यार के साथ-साथ दोस्ती का रिश्ता भी मजबूत कर सकता है।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):
आज आपकी लव लाइफ में रोमांस के साथ स्थिरता भी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। सिंगल लोगों को पुरानी गलतियों या बीते रिश्तों की याद परेशान कर सकती है, इसलिए अतीत में उलझने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देना बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें