Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Love Horoscope 23 October in Hindi: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और दिन बुधवार का है। नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज स्वाती नक्षत्र रहेगा और इसके साथ प्रीति योग का निर्माण हो रहा है, जो दिन को शुभ बनाता है। चंद्रमा आज तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर कैसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न? जानें 56 भोग और पूजन विधि
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा में राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये भोग, पूरे होंगे सभी काम
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके और आपके लव पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। ऐसी स्थिति में कई लोग बीच में आकर सलाह देंगे, लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा दखल रिश्ते को और जटिल बना सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने रिश्ते को अपनी समझ और अनुभव से सँभालें। पार्टनर से खुलकर बात करें और उनकी बात को भी ध्यान से सुनें। दूसरों के विचारों से ज़्यादा, आपके अपने निर्णय मायने रखते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका लव पार्टनर कोई ऐसा कार्य करेगा जिससे आपको यह महसूस होगा कि वह आपकी भावनाओं को पूरी तरह समझता है। वो कुछ ऐसा करेगा जो आप काफी समय से चाहते थे। उसकी इस कोशिश को हल्के में न लें, बल्कि उसकी सराहना करें। प्यार को गहरा करने के लिए दोनों को एक-दूसरे को खुशी देने की निरंतर कोशिश करनी चाहिए। आपसी सरप्राइज और छोटे-छोटे गिफ्ट्स भी रिश्ते में मिठास घोलेंगे।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी लव लाइफ में जो समस्याएं चल रही हैं, वे ज़्यादातर छोटी-छोटी बातों को लेकर दुखी होने से उत्पन्न हो रही हैं। आत्मविश्वास की कमी की वजह से आप बातों को बढ़ा-चढ़ाकर सोच रहे हैं। आज खुद पर भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। जब आप पॉजिटिव सोचेंगे, तब ही रिश्ते में ऊर्जा और खुशी बनी रहेगी। छोटी बातों को नजरअंदाज करें और खुश रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव लाइफ में मिठास बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप दोनों के बीच हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बना रहे। इससे रिश्ते में मजबूती आती है और बाहर की टेंशन भी कम लगती है। जिनका रिश्ता अभी शुरू नहीं हुआ है, वे दिल की बात कहने में जल्दबाजी न करें। थोड़ा सब्र रखें, सही वक्त आने पर बात अपने आप बन जाएगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज मन कुछ विचलित रह सकता है, और इस वजह से आप खुद को अपने पार्टनर से अलग महसूस कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि जो भी बातें आपके मन में चल रही हैं, वे जरूरी नहीं कि सच्चाई हों। हो सकता है आप सिर्फ सोचते रह जाएं और वह सब कुछ केवल आपके दिमाग की उपज हो। ऐसे में खुलकर बात करना ही सबसे अच्छा उपाय है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्यार में सच्चाई और पारदर्शिता सबसे ज़रूरी होती है। अगर आपके मन में कोई बात है, तो उसे छुपाने की बजाय अपने पार्टनर से खुलकर शेयर करें। जब आप दिल खोलकर बात करेंगे, तो रिश्ते और मजबूत बनेंगे। प्यार में किसी सही वक्त का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि हर पल को खास बनाना चाहिए।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता लंबा चले और उसमें गहराई आए, तो जरूरी है कि आप इसमें अपना पूरा योगदान दें। रिश्ते में नयापन लाने के लिए कोई छोटा एडवेंचर प्लान कर सकते हैं या फिर कुछ वक्त एकांत में एक-दूसरे के साथ बिताएं। इससे आपका बॉन्ड और गहरा होगा और प्यार फिर से जवां महसूस होगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज काम का तनाव आपके व्यवहार में झलक सकता है। कोशिश करें कि ऑफिस की टेंशन या गुस्सा अपने पार्टनर पर न निकालें। इससे घर का माहौल बिगड़ सकता है और रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके अंदर काफी पैशन है, इसलिए इस ऊर्जा को रिश्ते को बेहतर बनाने में लगाएं। पार्टनर को प्यार और समझ देना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर आपकी लव लाइफ में शारीरिक संबंधों को लेकर कोई समस्या आ रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। यह सिर्फ अभी का नहीं, बल्कि भविष्य का भी सवाल है। ऐसे मामलों में किसी अनुभवी डॉक्टर या काउंसलर से बात करना बेहतर होगा। जब आप हेल्दी रहेंगे, तभी आपका रिलेशन भी हेल्दी रहेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं। इस स्थिति में लड़ने-झगड़ने से बेहतर है कि आप शांत होकर बात करें और समाधान निकालें। आप चाहें तो किसी समझदार व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं, लेकिन अंत में निर्णय आपको ही लेना होगा। सोच-समझकर कदम उठाएं।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज अगर आप पार्टनर को खुश करने का प्रयास करते हैं, तो आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। ध्यान दें कि आपका साथी अपनी भावनाओं को खुलकर नहीं कहता, इसलिए उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। उन्हें क्या चाहिए, क्या परेशानी है। ये सब आप तब समझ पाएंगे जब आप दिल से जुड़ेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप चाहते हैं कि पार्टनर आपको गंभीरता से ले, तो सबसे पहले आपको खुद भी परिपक्व बनना होगा। आपके बचकाने व्यवहार या गैरजिम्मेदार हरकतें रिश्ते को नुकसान पहुँचा सकती हैं। अपने अंदर के आत्मसम्मान को बनाए रखें और पार्टनर को ये महसूस कराएं कि आप भी इस रिश्ते में उतनी ही अहमियत रखते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।